{"_id":"6295a3e8dd37002a29169700","slug":"sidhu-moose-wala-murder-case-24-bullet-marks-found-in-sidhu-moose-wala-body-a-team-of-five-doctors-did-the-post-mortem","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moose Wala murder Case: मूसेवाला के शरीर में मिले 24 गोलियों के निशान, छलनी शव देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी कांपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhu Moose Wala murder Case: मूसेवाला के शरीर में मिले 24 गोलियों के निशान, छलनी शव देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी कांपे
Tue, 31 May 2022 01:54 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/देहरादून/मानसा/बठिंडा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/देहरादून/मानसा/बठिंडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 31 May 2022 01:54 PM IST
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला की थार कार में हमले के निशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में सोमवार को पंजाब पुलिस के हाथ कई महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। पंजाब पुलिस की सूचना पर उत्तराखंड पुलिस ने हत्यारों के एक मददगार को शिमला बाईपास के पास दबोच लिया है। इसी ने हत्यारों को गाड़ी और हथियार मुहैया कराए थे। पुलिस को एक और सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें छह संदिग्ध लोग मानसा के ढाबे में बैठे हैं। इसकी भी जांच की जा रही है। वहीं देर शाम मानसा सिविल अस्पताल में मूसेवाला के शव का पांच डाक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक मूसेवाला के शरीर को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। उसके शरीर पर गोलियों के 24 निशान मिले हैं। एक गोली सिर की हड्डी में फंसी हुई थी। बाएं फेफड़े और लिवर पर गोलियों की बौछार से अधिक खून बह गया, जो मूसेवाला की मौत का कारण बनी। हमलावरों ने 30 राउंड फायरिंग की थी।
सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : instagram
दूसरी तरफ सिद्धू के पिता बलकौर सिंह की मांग को स्वीकार करते हुए पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हत्याकांड की जांच पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मौजूदा जज की अध्यक्षता से कराने का एलान किया।
गायक सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : फाइल फोटो
इस संबंध में पंजाब सरकार के गृह विभाग ने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को पत्र भेजा है, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से आग्रह किया गया है कि इस पत्र को तुरंत चीफ जस्टिस के ध्यान में लाते हुए उपरोक्त मामले की जांच मौजूदा जज को सौंपी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरामद ऑल्टो कार व गायक सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : अमर उजाला
मोगा के धर्मकोट में मिली आल्टो कार
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद भाग रहे हमलावरों ने जो आल्टो कार छीनी थी, वह मोगा जिले के धर्मकोट इलाके में लावारिस हालत में मिली है। इस बीच, मोगा पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड में मोगा के जगदेव सिंह को नकोदर से हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस ने मोगा निवासी को हिरासत में लेने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

लाल घेरे में सिद्धू मूसेवाला की थार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
असाल्ट राइफल का इस्तेमाल देख एजेंसियां चकराईं
सिद्धू मूसेवाला पर गैंगस्टरों ने जिन तीन हथियारों से गोलियां बरसाई थीं, उनमें एक असाल्ट राइफल एएन-94 भी शामिल थी। इस हथियार के उपयोग ने खुफिया एजेंसियां भी चकरा गई हैं, क्योंकि इस असाल्ट राइफल का उपयोग केवल सशस्त्र सेनाओं द्वारा ही किया जाता रहा है।