फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Moose Wala murder: एक माह बाद थी शादी, संघरेड़ी में हुई मंगनी...अब मां ने दूल्हे की तरह सजाया, पिता ने सेहरा बांध निकाली अंतिम यात्रा

Wed, 01 Jun 2022 09:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मानसा
अमर उजाला नेटवर्क, मानसा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Jun 2022 09:33 AM IST
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala murder Case Punjabi singer Sidhu Musewala was to get married after a month, Mother decorated the son like a groom father tied Sehra
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला
प्रसिद्ध पंजाबी गायक व अदाकार सिद्धू मूसेवाला के अंतिम संस्कार पर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान से बड़ी संख्या में लोग उमड़े। इसके साथ ही कलाकारों और नेताओं ने उन्हें नम आंखों से विदाई थी। अंतिम यात्रा ट्रैक्टर 5911 पर निकाली गई। इसमें नौजवानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सिद्धू मूसेवाला अमर रहें के नारे भी लगाए। कईं महिलाओं ने इस हत्याकांड पर मान सरकार को कोसा। बता दें कि रविवार शाम गांव जवाहरके में अंधाधुंध गोलियां चलाकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी।  मूसेवाला के परिवार ने पंजाब सरकार से इस हमले और सुरक्षा वापस लेने की न्यायिक जांच की मांग की थी। मुख्यमंत्री भगवंत के आश्वासन के बाद सोमवार शाम सिद्धू मूसेवाला का मानसा के अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया।
Sidhu Moose Wala murder Case Punjabi singer Sidhu Musewala was to get married after a month, Mother decorated the son like a groom father tied Sehra
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला
मां ने दूल्हे की तरह सजाया, पिता ने बांधा सेहरा
सिद्धू मूसेवाला को अंतिम संस्कार से पहले मां चरण कौर ने दूल्हे की तरह सजाया। पिता बलकौर सिंह ने गुलाबी रंग की पगड़ी बांधकर बेटे का सेहरा सजाया। मूसेवाला ट्रैक्टर 5911 के शौकीन थे। उनके गीतों के बोल में भी 5911 का जिक्र किया जाता रहा है। अंतिम यात्रा पर ट्रैक्टर 5911 को फोटो व हारों से सजाया गया। इस दौरान दो जिलों की पुलिस तैनात की गई थी। सिद्धू को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी फोटो हाथों में लेकर लोग पहुंचे थे। कई जगहों पर उनके गाने बजाए जा रहे थे। सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार उनके खेत में किया गया।  
Sidhu Moose Wala murder Case Punjabi singer Sidhu Musewala was to get married after a month, Mother decorated the son like a groom father tied Sehra
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला
संघरेड़ी में हुई थी सिद्धू की मंगनी, एक माह बाद था विवाह
सिद्धू मूसेवाला की मंगनी जिला संगरूर के गांव संघरेड़ी में हुई थी। एक माह बाद विवाह होना था। पहले चुनाव में खड़े होने कारण इस विवाह को आगे कर दिया था। दोनों परिवार विवाह की तैयारियों में जुटे थे। इस हत्याकांड के बाद दोनों परिवारों के अरमान मन में ही रह गए।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala murder Case Punjabi singer Sidhu Musewala was to get married after a month, Mother decorated the son like a groom father tied Sehra
पिता ने पगड़ी उतारकर किया लोगों का धन्यवाद - फोटो : अमर उजाला
पिता ने पगड़ी उतारकर किया लोगों का धन्यवाद
यात्रा दौरान पिता बलकौर सिंह व माता चरण कौर ने अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला के लिए उमड़े प्यार व भीड़ के सामने हाथ जोड़े। पिता ने पगड़ी उतारकर लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने सरकार से अपने बेटे के हत्यारों को सजा दिलाने की मांग की। अंतिम यात्रा में पैर रखने की जगह भी नहीं दिख रही थी। लोगों का सैलाब इस कद्र उमड़ा कि मकानों की छतों, दीवारों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, ट्रकों, जीपों, कारों की छतों से सिद्धू मूसेवाला के अंतिम दर्शन किए।  
 
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala murder Case Punjabi singer Sidhu Musewala was to get married after a month, Mother decorated the son like a groom father tied Sehra
मूसेवाला को अंतिम विदाई देने पहुंचे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
इन नेताओं और कलाकारों ने किए अंतिम दर्शन
पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा, प्रधान पंजाब प्रदेश कांग्रेस अमरिंद्र सिंह राजा वड़िंग, पूर्वमंत्री भारत भूषण आशु, पूर्वमंत्री सिकंदर सिंह मलूका, पूर्व विधायक अजीत इंद्र सिंह मोफर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अर्शदीप सिंह माइकल गागोवाल, पूर्व विधायक कुलवीर सिंह जीरा, अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान, फिल्म अदाकार गिपी ग्रेवाल, कोरवाला मान, आर नेत, एमी विरक, गिल रोंता, अफसाना खान, पंजाब कांग्रेस की सचिव रणजीत कौर भट्टी, प्रधान गुरप्रीत सिंह मोनी, चेयरमैन सुरेश कुमार नंदगढ़िया, प्रधान मनदीप गोरा, कांग्रेसी नेता प्रितपाल सिंह डाली, सरपंच पोलोजीत सिंह बाजेवाला, नंबरदार हरमेल सिंह खोखर, हरप्रीत सिंह बहणीवाल, सरपंच हरचरण सिंह खोखर, बादल सिंह बाहमणवाला, बसपा नेता भगवान सिंह भाटिया, बबलजीत सिंह ख्याला, गुरदीप सिंह लखमीरवाला, अप्पी झब्बर, रणजीत सिंह दोदड़ा आदि ने सिद्धू मूसेवाला के अंतिम दर्शन किए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed