Sidhu Moosewala Murder: 10 मिनट 10 शूटर और 30 गोलियां, मूसेवाला को लहूलुहान कर हमलावरों ने किसी को किया था फोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या हमलावरों को थी सिद्धू के हर कार्यक्रम की जानकारी
जिस दिन इस हत्या को अंजाम दिया गया उस दिन पंजाबी रैपर की सुरक्षा में कई बदलाव हुए थे। एक दिन पहले तक सिद्धू की सुरक्षा में चार पुलिस गनमैन थे। इनमें से दो सुरक्षाकर्मियों को पंजाब सरकार ने वापस बुला लिया था। वारदात के वक्त दोनों सुरक्षाकर्मी साथ में नहीं थे। सिद्धू हमेशा बुलेटप्रूफ गाड़ी में चलते थे, लेकिन रविवार शाम को वह अपनी थार को खुद चलाकर जा रहे थे, जो बुलेटप्रूफ नहीं थी। इन सब बातों से ऐसा लगता है जैसे हमलावरों को पता था कि सिद्धू के साथ कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है और वह खुद कार चला रहे हैं।
30 गोलियां चलाईं, सीट से नहीं हिल सके सिद्धू
रविवार शाम पांच बजकर 45 मिनट पर शुभदीप सिंह उर्फ गायक सिद्धू मूसेवाला जब गांव जवाहरके में पहुंचे तो सिल्वर रंग की कोरोला और सफेद रंग की बुलेरो गाड़ी पर आए शार्प शूटरों ने मूसेवाला की गाड़ी को ओवरटेक कर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। करीब दस मिनट तक तीन अलग-अलग हथियारों से 30 गोलियां चलाईं, जिनमें से सात मूसेवाला को लगीं।
सिर पर दो, सीने और सीधे हाथ पर लगीं तीन गोलियां
30 गोलियों में से दो गोलियां मूसेवाला के सिर पर, तीन सीने में और दो हाथ पर लगीं। फायरिंग इतनी ताबड़तोड़ थी कि सिद्धू अपनी सीट से हिल नहीं सके। हमलावरों ने सामने और चालक साइड से गोलियां चलाईं थीं। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। हमलावरों में शामिल दो ने वारदात के बाद पूरी जानकारी मोबाइल के जरिये किसी के साथ साझा की। वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई है।
हर समय रहता था 45 बोर का विदेशी पिस्टल
सिद्धू मूसेवाला के पास हर समय 45 बोर का विदेशी पिस्टल रहता था, जो वह अपनी सुरक्षा के लिए रखते थे, लेकिन आरोपियों ने मूसेवाला को विदेशी पिस्टल चलाने का मौका नहीं दिया। सूत्रों ने बताया कि पंजाबी गायक मूसेवाला की हत्या के लिए दिल्ली और मुंबई से संबंधित शार्प शूटर बुलाए गए थे, जिनके पास तीन आधुनिक किस्म के हथियार थे।
विवादों से रहा पुराना नाता, कई बार मिल चुकी थी धमकियां
पंजाबी गायक मूसेवाला की ओर से अपने गानों में की गई हथियारों की नुमाइश पर वह अकसर विवादों में रहते थे। इसके अलावा अन्य पंजाबी गायकों के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर भी मूसेवाला निशाने पर रहे हैं, जिसके चलते मूसेवाला को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं। मूसेवाला के खिलाफ बठिंडा, संगरूर के अलावा कई अन्य जिलों में भी अलग-अलग पुलिस केस दर्ज थे।