{"_id":"5bebc9d5bdec221037235827","slug":"step-father-name-on-passport-punjab-haryana-highcourt-decision","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट बनवाना है, पर क्या ये नया नियम जानते हैं, कनेक्शन पिता से है...बस 3 दस्तावेज चाहिएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट बनवाना है, पर क्या ये नया नियम जानते हैं, कनेक्शन पिता से है...बस 3 दस्तावेज चाहिएं
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
passport
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पासपोर्ट बनवाने से जुड़े कई नियम जानते होंगे, लेकिन इस नए नियम के बारे में शायद ही पता हो। इसका कनेक्शन पिता से है, तो पढ़ लीजिए अप्लाई करने से पहले।
passport
दरअसल, पासपोर्ट में पिता के नाम के स्थान पर केवल बॉयोलॉजिकल पिता का नाम लिखना जरूरी नहीं है, बल्कि आवेदक का पालन-पोषण करने वाले सौतेले पिता का नाम भी लिखा जा सकता है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की डबल बेंच ने ऐसे एक मामले में सिंगल बेंच के फैसले के पलटते हुए साफ कर दिया है कि वास्तविक पिता के स्थान पर सौतेले पिता का नाम अंकित कर पासपोर्ट जारी किया जा सकता है।
passport
याचिकाकर्ता ने चंडीगढ़ क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी कार्यालय और हाईकोर्ट की एकल बेंच के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें पासपोर्ट में उसके वास्तविक पिता की जगह सौतेले पिता का नाम दर्ज करने से इंकार कर दिया गया था। एकल बेंच द्वारा पासपोर्ट कार्यालय के फैसले से सही ठहराते हुए याचिकाकर्ता की अपील को खारिज कर दिया गया, तो याची ने इस फैसले को डिवीजन बेंच में चुनौती दी, जिसमें वह जीत गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पासपोर्ट
बता दें कि हरियाणा के रोहतक में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू हो गया है, जिसका उद्घाटन आज विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने किया। तकनीकी गुणवत्ता परखने के लिए पांच आवेदकों के दस्तावेज जमा करवाकर ट्रायल लिया। रोहतक के मुख्य डाकघर परिसर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुल रहा है। मंगलवार को दिल्ली से आए विदेश मंत्रालय और दिल्ली पासपोर्ट ऑफिस के अधिकारियों ने केंद्र का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
passport
- फोटो : demo
अधिकारियों की मौजूदगी में पांच आवेदकों का ट्रायल
दिल्ली से आए डिप्टी पासपोर्ट अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि केंद्र पर सारी व्यवस्था पूरी कर ली गई हैं। जहां कमियां मिलीं उनको दूर करवा दिया गया है। पासपोर्ट केंद्र पर दिल्ली से आए अधिकारियों की मौजूदगी में पांच आवेदकों के दस्तावेज जमा करने का ट्रायल हुआ। पासपोर्ट केंद्र के कर्मचारियों ने 10 माह की समायरा, के दस्तावेज जमा किए। दस्तावेज जमा कराने आए लोगों ने कहा कि केंद्र के खुल जाने के बाद अब उन्हें दिल्ली के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
दिल्ली से आए डिप्टी पासपोर्ट अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि केंद्र पर सारी व्यवस्था पूरी कर ली गई हैं। जहां कमियां मिलीं उनको दूर करवा दिया गया है। पासपोर्ट केंद्र पर दिल्ली से आए अधिकारियों की मौजूदगी में पांच आवेदकों के दस्तावेज जमा करने का ट्रायल हुआ। पासपोर्ट केंद्र के कर्मचारियों ने 10 माह की समायरा, के दस्तावेज जमा किए। दस्तावेज जमा कराने आए लोगों ने कहा कि केंद्र के खुल जाने के बाद अब उन्हें दिल्ली के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।