सब्सक्राइब करें

बहादुर बच्चे से सुनिए, बदमाश से कैसे बचाई मां-भाई की जान?

ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 20 Jan 2016 11:22 AM IST
विज्ञापन

बहादुर बच्चे से सुनिए, बदमाश से कैसे बचाई मां-भाई की जान?

story of Master dishant Mehndiratta, national Bravery award winner

घर में घुसे बदमाश से मां व भाई की जान बचाने व उसे पकड़वाने वाले 13 साल के बहादुर बच्चे दिशांत को प्रधानमंत्री मोदी 26 जनवरी को वीरता पदक देंगे। दिशांत ने सुनाई बहादुरी की गाथा।

Trending Videos

बहादुर बच्चे से सुनिए, बदमाश से कैसे बचाई मां-भाई की जान?

story of Master dishant Mehndiratta, national Bravery award winner

हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर-20 में रहने वाले दिशांत मेहंदीरत्ता ने बताया कि यह घटना 4 अप्रैल 2015 की है जब उनके पिता आरके मेहंदीरत्ता दोपहर का भोजन करके अपने ऑफिस केलिए निकले थे। उनकी मां अर्चना एवं दो भाई घर पर थे। उसी समय एक अजनबी पिता से मिलने के बहाने उनके घर आया। उसने घुसते ही उनकी मां की गर्दन पर चाकू रख दिया और सभी कीमती सामान देने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुर बच्चे से सुनिए, बदमाश से कैसे बचाई मां-भाई की जान?

story of Master dishant Mehndiratta, national Bravery award winner

दिशांत के मुताबिक वह दूसरे कमरे में टीवी देख रहे थे और मां की चीखें सुनकर बाहर भागे। बदमाश के चंगुल में अपनी मां को फंसे देखकर उन्होंने सूझबूझ दिखाई। वह बदमाश के पैरों में गिर गया और उसकी टांग खींच ली। इससे बदमाश हड़बड़ा गया, दिशांत ने फुर्ती दिखाते हुए उससे चाकू छीन लिया। इसके बाद उनकी मां व उन्होंने बदमाश पर काबू पा लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया।

बहादुर बच्चे से सुनिए, बदमाश से कैसे बचाई मां-भाई की जान?

story of Master dishant Mehndiratta, national Bravery award winner

शोर सुनकर पड़ोसी आ गए और पुलिस को सूचित किया गया। कुछ देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। दिशांत को पढ़ना व टीवी देखना पसंद है। वे अपने पिता की तरह सीए नहीं बल्कि नेवी ऑफिसर बनना चाहते हैं। उनकी मां अर्चना एलआईसी में कार्यरत है। माता-पिता को अपने बेटे की इस उपलब्धि पर बहुत ही गर्व है। दिशांत कहते हैं कि अभी उन्होंने नहीं सोचा कि उन्हें प्रधानमंत्री से क्या बात करनी है।

विज्ञापन

बहादुर बच्चे से सुनिए, बदमाश से कैसे बचाई मां-भाई की जान?

story of Master dishant Mehndiratta, national Bravery award winner

दिशांत की मां अर्चा कहती हैं कि मैं बहुत खुश हूं और सभी को शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने मेरे बेटे को पहले भी दो बार सम्मानित किया है। गौर हो कि बाल दिवस पर आयोजित समारोह में भी दिशांत मेहंदीरत्ता को सम्मानित किया गया था। राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2015 के लिए अब उनका चयन किया गया है। दिशांत को 26 जनवरी को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेडल, सर्टिफिकेट और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed