फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की ये ताकतवर मिसाइल दुश्मनों को 'हिला' देगी, जानिए क्या है इसकी खासियतें

Mon, 26 Mar 2018 09:58 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 Mar 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
third generation fire-and-forget anti-tank missile Nag developed in india
नाग मिसाइल
देश में एक ऐसी मिसाइल इजाद की गई है, जो दुश्मनों को हिलाकर रख देगी, दुनिया भर के देश भी इसकी खासियतें जानकर दंग रह जाएंगे।
third generation fire-and-forget anti-tank missile Nag developed in india
नाग मिसाइल
एंटी टैंक गाइडिड मिसाइल (थर्ड जनरेशन) अब हर परीक्षा में पास हो चुकी है। मिनस्ट्री ऑफ डिफेंस के अंतर्गत डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) ने इस मिसाइल को अपनी निगरानी में तैयार किया है। डीआरडीओ 28 फरवरी 2018 को जैसलमेर जिला स्थित पोखरण की फील्ड फायरिंग रेंज में इसका अंतिम परीक्षण पूरा कर चुकी है। जबकि राजस्थान में ही जून 2017 में इस मिसाइल का पहला परीक्षण भी किया गया था।
third generation fire-and-forget anti-tank missile Nag developed in india
'नाग' मिसाइल
अब अंतिम सफल परीक्षण के बाद मिसाइल को आर्मी के हवाले करने की तैयारी है। डीआरडीओ इस मिसाइल का वोल्यूम प्रोडेक्शन शुरू करेगी। पिछले दिनों इस मिसाइल का अंतिम परीक्षण डीआरडीओ ने राजस्थान में किया। जहां इस मिसाइल से दो टैंकों को टारगेट किया गया। दोनों टैंकों को विभिन्न परिस्थितियों में अलग-अलग टारगेट पर रखा गया था। जबकि इन दोनों टारगेट को इस मिसाइल ने सफलतापूर्वक नेस्तनाबूद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
third generation fire-and-forget anti-tank missile Nag developed in india
'नाग' मिसाइल
डीआरडीओ केएक अफसर ने बताया कि सेना की सुपुर्दगी से पहले नाग मिसाइल के विभिन्न परीक्षणों से गुजरना पड़ा। ये परीक्षण इस मिसाइल का आखिरी परीक्षण थे, जोकि सफल रहे। उन्होंने बताया कि इस परीक्षण में ये देखा गया कि मिसाइल की निर्धारित रेंज में यदि टारगेट विभिन्न दूरी पर मूवमेंट कर रहा है, तो क्या मिसाइल का निशाना अचूक रहेगा?
विज्ञापन
third generation fire-and-forget anti-tank missile Nag developed in india
नाग मिसाइल
दूसरा, ये भी परीक्षण किया गया कि ये घातक मिसाइल दिन के साथ-साथ क्या रात को भी अपने टारगेट पर सटीक  ढंग से तबाह करने में सक्षम है या नहीं? इसके अलावा परीक्षण में मिसाइल की टेस्ट फ्लाइट और इसकी प्रोद्योगिकी विभिन्न परिस्थितियों में टारगेट को साधने में कामयाब है या नहीं? यह भी देखा गया। परीक्षण में मिसाइल के सभी ट्रायल सफल रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed