{"_id":"606d44a38ebc3ef10744e491","slug":"thunderstorm-and-rain-in-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : आंधी और बारिश से बदला ट्राईसिटी का मौसम, कई जगह गिरे पेड़, टूटे होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : आंधी और बारिश से बदला ट्राईसिटी का मौसम, कई जगह गिरे पेड़, टूटे होर्डिंग
Wed, 07 Apr 2021 01:03 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में आंधी के कारण कई पेड़ टूटकर कारों पर गिरे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ पूरे ट्राइसिटी में बारिश हुई। तेज आंधी और बरसात से कई जगह पेड़ गिर गए। वहीं कई जगह होर्डिंग भी टूट गए। मौसम विभाग ने पहले ही इस बदलाव के बारे में बता दिया था। जम्मू-कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसकी वजह से बारिश व तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ जगहों पर हवाओं की गति 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा के हिसाब से दर्ज की गई। मौसम में आए बदलाव से ठंड का अहसास हुआ।
मनीमाजरा में कार पर गिरा पेड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मनीमाजरा में तेज आंधी से अलग-अलग जगह पर सड़कों के किनारे लगे पेड़ गिर गए। इससे कई गाड़ियां पेड़ों की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। चंडीगढ़ में सेक्टर 32 से आगे कई पेड़ बीच में से टूट गए।
मोहाली में आंधी के कारण कार पर गिरा लकड़ी का पट्टा।
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली में भी आंधी से काफी नुकसान हुआ। मोहाली के सेक्टर 67 में एक मॉल बन रहा है। आंधी के कारण वहां का सामान उड़ कर लोगों के घरों के आगे गिरा। इससे एक कार का शीशा भी टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 32 में टूटा पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी हल्के बादल छा सकते हैं। उसके बाद मौसम साफ रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। रात का तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 36 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 17 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जाएगा।
विज्ञापन
मोहाली में आंधी से गिरा सामान
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब में आंधी के कारण बड़ी संख्या में पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए जिससे यातायात ठप हो गया। साथ ही कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने 12 अप्रैल तक बादल छाए रहने की बात कही है। किसानों ने बताया कि 10 तारीख से शुरू हो रही गेहूं की सरकारी खरीद में इस बार सरकार ने गेहूं की नमी को 14 से घटाकर 12 कर दिया है लेकिन ऐसे मौसम में गेहूं में नमी अधिक होगी।