{"_id":"5bf62fbabdec22694517ec87","slug":"two-accused-aressted-in-amritsar-terror-attack-on-nirankari-bhawan-isi-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की 'नापाक' हरकत, ISI ने कराया अमृतसर में आतंकी हमला, कैसे और क्यों...7 खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान की 'नापाक' हरकत, ISI ने कराया अमृतसर में आतंकी हमला, कैसे और क्यों...7 खुलासे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 13
अमृतसर आतंकी हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान की 'घिनौनी' हरकत सामने आई है। आईएसआई ने अमृतसर में निरंकारी भवन पर आतंकी हमला कराया। क्यों और कैसे, मामले में 7 खुलासे हुए हैं।
Trending Videos
2 of 13
अमृतसर आतंकी हमला
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) ने ही धमाका करवाया था। पंजाब पुलिस ने 72 घंटे से भी कम समय में केस हल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, दूसरे की तलाश जारी है। गौरतलब है कि रविवार 18 नवंबर को राजासांसी के गांव अदलीवाल स्थित निरंकारी सत्संग घर में बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने हैंड ग्रेनेड फेंक कर दहशत मचा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
अमृतसर आतंकी हमला
हादसे में तीन लोग मारे गए थे जबकि 15 जख्मी हुए थे। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आरोपी बिक्रमजीत सिंह बिक्रम (26) निवासी गांव धारीवाल, राजासांसी को लोहारका गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। बिक्रम केएलएफ का आतंकी है, उसे पाकिस्तान में रहने वाले हैप्पी ने ग्रेनेड मुहैया करवाया था। सीसीटीवी फुटेज के सुराग के आधार पर बिक्रम की गिरफ्तारी हुई।
4 of 13
अमृतसर आतंकी हमला
उसने बताया कि दूसरा आरोपी अवतार सिंह खालसा (32) निवासी गांव चक्क मिश्री खान, लोपोके, अमृतसर था। बिक्रम की बाइक और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली गई हैं। पंजाब में हुई बेअदबी की घटनाओं के सवाल पर सीएम ने कहा कि पिछली सरकार के तीन केस सीबीआई के पास हैं। कांग्रेस कार्यकाल में हुए पांच केस हलकर 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
5 of 13
अमृतसर आतंकी हमला
पेड़ के नीचे ग्रेनेड, ऐसे की वारदात
डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने बताया कि बिक्रम को अवतार ने तीन नवंबर की रात फोन किया कि अगले दिन एक काम करना है। सुबह साढ़े चार बजे वह बिक्रम के घर पहुंचा। वहां से बिक्रम की बाइक पर वह एक किलोमीटर दूर मजीठा-हरियाणा लिंक रोड स्थित एक खेत में पहुंचे। वहां शीशम के पेड़ के नीचे करीब आधा फुट नीचे दबा एचजी-84 हैंड ग्रेनेड निकाला।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X