फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, ऐसा अद्भुत देवी मंदिर, जहां गुरु गोबिंद सिंह भी रहे

Sun, 03 May 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 03 May 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन

देखिए, ऐसा अद्भुत देवी मंदिर, जहां गुरु गोबिंद सिंह भी रहे

unique naina devi temple, truth behind temple, pics

क्या आप जानते हैं कि 52 शक्तिपीठों में से एक ऐसा शक्तिपीठ है, जिसमें

सिखों की गहरी आस्था है। यहां आने वाले 60 फीसदी सिख श्रदालु होते हैं। तस्वीरों में जानिए क्यों?

देखिए, ऐसा अद्भुत देवी मंदिर, जहां गुरु गोबिंद सिंह भी रहे

unique naina devi temple, truth behind temple, pics

ये शक्तिपीठ है पंजाब-हिमाचल बार्डर पर स्थित माता नैना देवी का म‌ंदिर। यह हिन्दू-सिखों का सांझा तीर्थ स्थान है। मंदिर के पुजारी के अनुसार माता नयना देवी के मंदिर में श्रावण अष्टमी के मेले में साठ फीसदी सिख आते हैं। सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह ने माता नैना देवी के मंदिर में तपस्या की थी और एक साल से अधिक समय तक मंदिर के हवन कुंड में हवन किया था।

देखिए, ऐसा अद्भुत देवी मंदिर, जहां गुरु गोबिंद सिंह भी रहे

unique naina devi temple, truth behind temple, pics

मान्यता है कि तपस्या व हवन से खुश होकर मां भवानी ने स्वयं प्रकट होकर गुरु जी को प्रसाद के रूप में तलवार भेंट की और गुरू जी को वरदान दिया था कि तुम्हारी विजय होगी और इस धरती पर तुम्हारा पंथ सदैव चलता रहेगा। हवन आदि के बाद जब गुरू जी आनंदपुर साहब की ओर जाने लगे तो उन्होंने अपने तीर की नोक से तांबे की एक प्लेट पर अपने पुरोहित को हुक्मनामा लिखकर दिया, जो आज भी नयना देवी के पंडित बांके बिहारी शर्मा के पास सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, ऐसा अद्भुत देवी मंदिर, जहां गुरु गोबिंद सिंह भी रहे

unique naina devi temple, truth behind temple, pics

अगस्त 2008 में नैना देवी मंदिर में चट्टान खिसकने की अफवाह के बाद मची भगदड़ में 145 लोगों की मौत हो गई थी। दुर्घटना के शिकार हुए लोगों के जूते, चप्पल और अन्य सामान बिखरे पड़े होने के बावजूद भक्तों का आना लगातार जारी था।

विज्ञापन

देखिए, ऐसा अद्भुत देवी मंदिर, जहां गुरु गोबिंद सिंह भी रहे

unique naina devi temple, truth behind temple, pics

नैना देवी के अवतार के बारे में पौराणिक मान्यता के अनुसार यह स्थान विश्व के कुल 52 शक्ति पीठों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि मां सती के नयन इसी स्थान पर गिरे थे, इसलिए इस स्थान का नाम नयना देवी पड़ा है। कई पौराणिक कहानियां श्री नैना देवी मंदिर की स्थापना के साथ जुडी हुई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed