फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न जमीन के ठेके का खर्च निकला, न किराया, अब मुफ्त में गोभी बांट रहे अन्नदाता

Wed, 16 Dec 2020 05:27 PM IST
निवेदिता वर्मा जगदीश जोशी, संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
जगदीश जोशी, संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 16 Dec 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Vegetable prices fell because of farmer protest
किसान आंदोलन के कारण सस्ती हुई गोभी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिल्ली बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का असर अब सब्जियों की कीमत पर पड़ने लगा है। पंजाब में चालीस से पचास रुपये किलो तक बिक रही गोभी किसान मुफ्त में बांट रहे हैं। किसान गोशालाओं और जरूरतमंद लोगों को दे रहे हैं, ताकि गोभी बरबाद न हो। 

 
Vegetable prices fell because of farmer protest
दाम गिरने से किसान गोभी मुफ्त में दे रहे हैं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसान आंदोलन के कारण भेज नहीं पा रहे गोभी
टिब्बी साहिब गोशाला में गोभी से भरी ट्रॉली लेकर पहुंचे फरीदकोट के ब्लाक सादिक के गांव अहल के मध्यवर्गीय किसान जलंधर सिंह व छिंदा सिंह ने बताया किसान आंदोलन के चलते वह गोभी बाहरी राज्यों में बेचने के लिए ले जा पा रहे हैं और न ही यहां उचित मूल्य मिल रहा है। 
 
Vegetable prices fell because of farmer protest
गोशालाओं में गायों को खिला रहे गोभी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थोक में रह गई है एक रुपये कीमत
गोभी की थोक कीमत एक से दो रुपये किलो तक ही रह गई है। रेहड़ियों पर पांच रुपये किलो तक गोभी बिक रही है। यही गोभी कुछ दिन पहले 40 से 50 रुपये किलो तक बिकती रही है। ऐसे में न तो जमीन के ठेके का खर्च निकल रहा है, न किराया न अन्य खर्चे पूरे हो रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vegetable prices fell because of farmer protest
गोभी लेकर आने वाले किसानों का आभार जताते गोशाला कमेटी प्रबंधक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खराब होने से अच्छा है गाय ही खा ले
जलंधर सिंह और छिंदा सिंह ने बताया कि वे 40 क्विंटल गोभी लेकर गोशाला में पहुंचे हैं। खराब होने से अच्छा तो गाय ही खा लें। गोशाला कमेटी के अध्यक्ष अमृत लाल खुराना ने कहा कि पिछले तीन दिन से किसान लगातार 40 क्विंटल गोभी रोज ट्रॉली में भर गायों को खिलाने के लिए ला रहे हैं। गायों को खिलाने के साथ-साथ जरूरतमंदों को भी गोभी मुफ्त दी जा रही है। वहीं गोभी लेकर आ रहे किसानों को भी वह गांव से गोशाला तक आने-जाने का तेल किराया आदि दे रहे हैं।  
 
विज्ञापन
Vegetable prices fell because of farmer protest
गोशाला में गोभी लेकर पहुंचे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन सब्जियों के दामों में भी आई गिरावट 
आलू पहले 50 रुपये किलो तक जा पहुंचा था, अब 25 रुपये किलो बिक रहा है। 
मटर 50 से 60 रुपये किलो तक बिकती रही है। इन दिनों मटर का बाजार भाव 20 रुपये किलो है। 
गाजर पहले 40 रुपये तक बिकती रही थी। अब रेहड़ियों पर पंद्रह रुपये किलो बिक रही है। 
चालीस रुपये की ढाई सौ ग्राम बिकने वाली अदरक इन दिनों 50 रुपये प्रति किलो बिक रही है। 
प्याज का रेट तो 50 से 80 रुपये किलो तक रहा है। इन दिनों 30 रुपये किलो तक बिक रहा है। 
टमाटर भी 50 से 60 रुपये किलो तक बिकता रहा है। इन दिनों रेट 25 से 30 रुपये किलो चल रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed