{"_id":"59848b944f1c1bb3258b46ab","slug":"water-cannon-on-protesters-chandigarh-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: सीएम आवास घेरने जा रहे भाजपाईयों पर टूटा पुलिसिया कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Photos: सीएम आवास घेरने जा रहे भाजपाईयों पर टूटा पुलिसिया कहर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
BJP Protest
Link Copied
मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर खदेड़ा, तस्वीरें
Trending Videos
2 of 5
BJP Protest
पंजाब के मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे भाजपा किसान मोरचा के कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-37 में भाजपा मुख्यालय के पास ही रोक दिया। इस दौरान बैरीकेट्स पार करने की कोशिश करते कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और उन्हें आगे बढ़ने से रोके रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
BJP Protest
भाकिमो के कार्यकर्ता सूबे के किसानों की पूर्ण कर्ज माफी की मांग को लेकर सीएम आवास का घेराव करने जा रहे थे। भाकिमो के इस मार्च का नेतृत्व पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल, प्रदेश सचिव विनीत जोशी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू, किसान मोर्चा के महामंत्री कुलदीप भंगेवाला और भगता कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले किसानों का सारा कर्ज माफ करने का वादा किया था, जिसके चलके किसानों ने कांग्रेस को वोट दिए, लेकिन सत्ता में पहुंचते ही कांग्रेस अपने वादे से मुकर गई है।
4 of 5
BJP Protest
सुखपाल सिंह नन्नू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को याद करवाया कि उन्होंने अपने चुनावी वादे के अनुसार पहली कैबिनेट मीटिंग में किसानों का पूर्ण कर्जा माफ नहीं किया, यह वह वादा था, जो उन्होंने गुटका साहिब को हाथ में लेकर किसानों से किया था। उन्होंने कहा कि कैप्टन ने तीन माह बाद विधानसभा में 19 जून को पूर्ण कर्जा माफी से मुकरते हुए पहले तो अधूरी कर्जा माफी की घोषणा की, बाद में वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने वार्षिक बजट में मात्र 1500 करोड़ रुपये रखे और अब तक बैंकों को सरकार ने लिखित रूप में कुछ भी नहीं भेजा।
विज्ञापन
5 of 5
BJP Protest
उन्होंने सवाल किया कि जब तक सरकार बैंकों को लिखकर नहीं भेजेगी और पैसा नहीं देगी, तब तक किसानों का कर्ज खत्म कैसे होगा। उन्होंने कहा कि अब बैंकों ने डिफाल्टर किसानों को नोटिस देने के साथ-साथ उनकी तस्वीरें भी नोटिस बोर्ड पर लगानी शुरू कर दी हैं। नन्नू ने कहा कि एक किसान ने अपने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार कैप्टन अमरिंदर सिंह को ही ठहराया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।