फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंदोलन में दिल्ली गए किसान, गांववालों ने दिखाई दरियादिली, अपने पैसों से कर दी गेहूं की बुआई

Mon, 14 Dec 2020 08:39 PM IST
निवेदिता शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: निवेदिता शर्मा Updated Mon, 14 Dec 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers go to delhi for Protest, Villagers sowed wheat in Punjab
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की घेराबंदी करने गए किसानों के खेतों में गेहूं की बुआई में देरी हो रही है। पंजाब के अबोहर के कुछ किसानों ने अपने खर्च पर आंदोलन करने गए किसानों के खेतों में गेहूं की बुआई शुरू की है। ये किसान अब तक करीब 80 एकड़ में गेहूं की बुआई कर चुके हैं। 

Farmers go to delhi for Protest, Villagers sowed wheat in Punjab
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अबोहर के गांव चन्नखेड़ा के किसान अनमोल संधू और मनप्रीत सिंह ने बताया कि अबोहर के हजारों किसान दिल्ली सीमा पर आंदोलन कर रहे हैं। इनमें से कुछ किसान ऐसे हैं, जिनके घर पर फसल की बुआई करने वाला कोई नहीं है। गेहूं बुआई का समय 15 दिसंबर के बाद लेट हो रहा है।

Farmers go to delhi for Protest, Villagers sowed wheat in Punjab
अनमोल संधू, मनप्रीत सिंह व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अनमोल संधू और मनप्रीत सिंह ने ऐसे किसानों के खेतों में अपने कृषि यंत्रों से बुआई शुरू की और अब तक करीब 80 एकड़ गेहूं की बुआई कर चुके हैं। वे खेत मालिक किसान के घर से खाद और बीज लेते हैं, जबकि ट्रैक्टर का तेल, सुपरसीडर और मजदूरों का खर्च खुद वहन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers go to delhi for Protest, Villagers sowed wheat in Punjab
सिंघु बॉर्डर पर डटे किसान। - फोटो : अमर उजाला

अनमोल संधू ने बताया कि अपने क्षेत्र के गांव चननखेड़ा, कुंडल, भंगाला, पक्की और कई अन्य गांवों में गेहूं की बुआई करने के साथ ही वे जालंधर, डेराबस्सी और सहनेवाला में भी किसानों के खेतों में बुआई करवा चुके हैं। उन्होंने किराये पर सुपरसीडर चलाने वाले वहां के लोगों से संपर्क किया और उनके खाते में खर्च भेजा और किसानों के खेतों में बुआई करवाई।

विज्ञापन
Farmers go to delhi for Protest, Villagers sowed wheat in Punjab
सिंघु बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन। - फोटो : अमर उजाला

इसमें जालंधर के सुपरसीडर चलाने वालों ने भी डीजल में आधा सहयोग दिया है। दोनों किसानों का कहना है कि वे तब तक इन किसानों की फसलों की देखभाल करेंगे, जब तक हमारे किसान दिल्ली से कृषि कानूनों को रद्द करवाकर नहीं लौटते। दोनों किसानों की इस सेवा भावना के लिए अन्य किसान परिवार इनका धन्यवाद कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed