फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, महिलाओं की चोटी कटने का कारण कहीं ये तो नहीं?

Sat, 05 Aug 2017 09:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Aug 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
women's braids chopping terror in punjab, haryana, rajasthan
choti - फोटो : अमर उजाला
देश में आए दिन महिलाओं की चोटियां कट रही हैं, जिसके कारण लोगों में दहशत फैली हुई है। कौन कर रहा ये समझ नहीं आ रहा, लेकिन इसके पीछे कहीं ये कारण तो नहीं है।
women's braids chopping terror in punjab, haryana, rajasthan
choti - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान से शुरू हुए एक डर हरियाणा, दिल्ली होता हुआ पंजाब पहुंचा और लोगों के दिलों में बैठ गया। हर कोई जानना चाहता है कि ऐसा कौन कर रहा है, लेकिन कोई सुराग नहीं। वहीं जितने मुंह, उतने कारण वाली बात हो रही है। हरियाणा के कुछ हिस्सों में कथित चुड़ैल की अफवाह फैली हुई है। अफवाहें, ईर्ष्या, शरारतें और अवसाद भी इसका कारण हो सकती हैं, लोगों के मुताबिक।
women's braids chopping terror in punjab, haryana, rajasthan
choti - फोटो : अमर उजाला
एक व्यकित आया और महिला की चोटी कट गई
भालौठ गांव की मुकेश देवी दोपहर को घर पर मौजूद थी। तभी एक व्यक्ति आया। उसके आते ही महिला बेहोश हो गई। करीब आधा घंटे बाद महिला को होश आया तो उसकी चोटी कटी हुई थी। फिर महिला ने पूरी कहानी अपने परिवार के सदस्यों को बताई। महिला ने बताया कि उसे आदमी का चेहरा याद नहीं है। इसी बीच चार अन्य महिलाओं की चोटी कटने की सूचना आ गई। इसके बाद गांव में अफरातफरी मच गई। लगातार चोटी कटने के मामले सामने आने के बाद गांव में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
women's braids chopping terror in punjab, haryana, rajasthan
choti - फोटो : अमर उजाला
एक साया नजर आया और चोटी कर गई
नरसिंह कॉलोनी, डबवाली की जसप्रीत कौर ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे मुझे घर में एक साया नजर आया। मैंने पति धर्मवीर को उठाया। दोनों आंगन में सो गए। अचानक पटाका चलने की आवाज आई और बालों में हलचल महसूस हुई। ऐसा लगा जैसे कोई बाल खींच रहा है। उसके बाद मैं बेहोश हो गई। होश में आने पर देखा तो सिर के बाल कटे हुए थे।
विज्ञापन
women's braids chopping terror in punjab, haryana, rajasthan
choti - फोटो : अमर उजाला
आंखों के आगे धुआं छा गया और चोटी कट गई
सुंदर नगर, डबवाली निवासी बिमला देवी, पत्नी अमर सिंह ने कहा कि वीरवार दोपहर साढ़े 12 बजे मैं खाना खाने के बाद गली में आई तो आंखों के आगे धुआं छा गया। डर कर पड़ोसी डॉक्टर को आवाज लगाई और होश खोकर गिर गई। आवाज सुनकर डॉ. लक्खा सिंह वहां पहुंचे और उसे घर के अंदर पहुंचाया। उसने इस घटना के बारे में अपनी बेटी को बताया। बेटी ने देखकर बताया कि मेरे सिर के बाल कटे हुए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed