फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान आंदोलन: फोगाट बहनों में छिड़ा 'ट्विटर वार', बबीता ने लिखा कुछ ऐसा...विनेश ने दी ये सलाह

Wed, 16 Dec 2020 02:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Babita phogat and Vinesh Phogat tweets Over Kisan Andolan
बबीता फोगाट, विनेश फोगाट। - फोटो : फाइल फोटो

किसान आंदोलन को लेकर पंजाब-हरियाणा में सियासत गर्म है। लोग आंदोलन के पक्ष और विपक्ष में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस मुद्दे पर बबीता फोगाट भी काफी मुखर हैं। वह लगातार कृषि कानूनों का समर्थन कर रही हैं और इन्हें किसानों के हित में बता रही हैं। लेकिन किसानों के मुद्दे पर चचेरी बहनें बगीता फोगाट और विनेश फोगाट आमने-सामने हो गईं हैं। 

Wrestler Babita phogat and Vinesh Phogat tweets Over Kisan Andolan
बबीता फोगाट - फोटो : ट्विटर

बबीता फोगाट ने किसान आंदोलन को टुकड़े-टुकड़े गैंग द्वारा हाईजैक करने का आरोप लगाया। इसके साथ उन्होंने किसानों से घर वापस जाने की अपील भी की है। वहीं विनेश ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि एक खिलाड़ी हमेशा खिलाड़ी ही होता है, चाहे वह किस फील्ड में चला जाए। 
 

Wrestler Babita phogat and Vinesh Phogat tweets Over Kisan Andolan
विनेश फोगाट (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

बबीता फोगाट ने लिखा कि  अब लगता है किसान आंदोलन को टुकड़े-टुकड़े गैंग ने हाईजैक कर लिया है। सभी किसान भाइयों से हाथ जोड़कर विनती करती हूं कृपया करके अपने घर वापस लौट जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी भी किसान भाइयों का हक नहीं मरने देंगे। कांग्रेसी और वामपंथी लोग किसान का भला कभी नहीं कर सकते।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wrestler Babita phogat and Vinesh Phogat tweets Over Kisan Andolan
बबीता फोगाट। (फाइल फोटो)

इसके अलावा बबीता फोगाट ने एसवाईएल (सतलुज-यमुना लिंक नहर) का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि एसवाईएल हरियाणा की जीवन रेखा है, इसलिए पंजाब से अपील करती हूं हरियाणा के किसानों को उनके हिस्से का पानी जरूर दे। हरियाणा के किसान हितों का पंजाब को जरूर सोचना चाहिए। सतलुज का फालतू पानी कहीं भी जाये पर हरियाणा के किसान को नहीं देना ये कौन सी समझदारी है।
 

विज्ञापन
Wrestler Babita phogat and Vinesh Phogat tweets Over Kisan Andolan
विनेश फोगाट (फाइल फोटो) - फोटो : social Media

विनेश ने नाम लिए बिना किया पलटवार-
विनेश फोगाट ने अपने ट्वीट में किसी को टैग किए बिना लिखा कि एक खिलाड़ी हमेशा एक खिलाड़ी ही रहता है, चाहे वो किसी भी फील्ड में चला जाए। मेरा खिलाड़ियों, विशेषकर हरियाणा के खिलाड़ियों से अनुरोध है.. राजनीति करना अच्छी बात है, लेकिन जैसा कि आपने अपने खेल से देश, प्रदेश, समाज और अपने परिवार का नाम हमेशा ऊंचा किया है.. उसी मान और सम्मान को बनाए रखें राजनीति में भी। उन लोगों की भावनाओं को कुछ तुच्छ बातें बोलकर आहत न करें, जो खेलों के मैदान में एक खिलाड़ी को बनाने में हमेशा योगदान देते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed