Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chhattisgarh
›
PM Modi Raipur Visit: Key takeaways from PM Modi speech and inaugrates rs 7600 crore projects to Chhattisgarh
{"_id":"64a7f236c7a634d195098b6e","slug":"pm-modi-raipur-visit-key-takeaways-from-pm-modi-speech-and-inaugrates-rs-7600-crore-projects-to-chhattisgarh-2023-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Modi Raipur Visit: प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की बड़ी बातें; चार साल बाद लेकर पहुंचे 7600 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Raipur Visit: प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की बड़ी बातें; चार साल बाद लेकर पहुंचे 7600 करोड़ की सौगात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Fri, 07 Jul 2023 04:38 PM IST
सार
PM Modi Raipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब चार साल बाद छत्तीसगढ़ के दौरे पर शुक्रवार को रायपुर पहुंचे थे। आखिरी बार वह 2018 के विधानसभा चुनावों के दौरान आए थे। दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का यह पहला रायपुर दौरा था। इस दौरान पीएम मोदी अपने साथ 7600 करोड़ रुपये की सौगात लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 7
पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर अंतागढ़ को डेमू पैसेंजर ट्रेन की सौगात।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब चार साल बाद छत्तीसगढ़ के दौरे पर शुक्रवार को रायपुर पहुंचे थे। आखिरी बार वह 2018 के विधानसभा चुनावों के दौरान आए थे। दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का यह पहला रायपुर दौरा था। इस दौरान पीएम मोदी अपने साथ 7600 करोड़ रुपये की सौगात लेकर पहुंचे। इनमे राष्ट्रीय राजमार्ग, रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर, अंतागढ़ से रायपुर नई रेल लाइन और आयुष्मान कार्ड का वितरण शामिल है। प्रधानमंत्री ने जनसभा के दौरान भूपेश सरकार सहित पूरे विपक्ष को निशाने पर रखा। साथ ही यह भी बता दिया कि 'मोदी' डरने वाले नहीं हैं।
2 of 7
रायपुर में पीएम नरेंद्र मोदी संबोधित करते हुए।
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के निर्माण में भूमिका भी याद दिलाई
बात सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की बड़ी बातों की। उन्होंने कहा कि, इस राज्य के निर्माण में भाजपा की बड़ी भूमिका रही है। भाजपा ही छत्तीसगढ़ के लोगों को समझती है, इसलिए दिल्ली से पूरी ताकत लगा रही है। इसी के चलते सात हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि, विश्वास दिलाता हूं कि भारत सरकार छत्तीसगढ़ के हर व्यक्ति की मदद करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि, अगले 25 साल छत्तीसगढ़ के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके सामने एक बड़ा पंजा खड़ा हो गया है।
3 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : संवाद
नाम लिए बिना ढाई-ढाई साल फॉर्मूले पर बोले
पीएम मोदी ने ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बिना नाम लिए ढाई-ढाई साल फॉर्मूले को लेकर भी निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस के पंजे ने ठान लिया है कि वो छत्तीसगढ़ के लोगों को लूट-लूट कर बर्बाद कर देगा। आरोप लगाया कि, कमीशन के पैसे उगाहे जाते थे, वो कांग्रेस पार्टी के खाते में जाते थे। इसी घोटाले के कारण यहां ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री वाला फार्मूला लागू नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ एटीएम है। तीन-चार वर्षों में देश में जो भी चुनाव हुए, इसीलिए यहां के नेताओं को जिम्मेदारी दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
रायपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री की अगुवाई करते सीएम भूपेश बघेल।
- फोटो : संवाद
बात विकास, विश्वास और रोजगार की
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान प्रदेश में विकास, विश्वास और रोजगार की बात की। उन्होंने बताया कि, रायपुर-धनबाद, रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से यहां की विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। माइंस और मिनरल एक्ट बदले जाने के बाद छत्तीसगढ़ को अधिक पैसा मिला है। 2014 में प्रदेश को 13 सौ करोड़ मिले थे, लेकिन 20-21 तक बढ़कर 2800 करोड़ रुपये रायल्टी मिलने लगी। डीएमएफ राशि बढ़ने से जिलों का विकास बढ़ा है। गरीबों के जनधन खातों में छह हजार करोड़ से ज्यादा रुपये जमा हुए। युवाओं को स्वरोजगार के लिए 40 हजार करोड़ से अधिक मदद दी।
उन्होंने बताया कि, कोरोना काल में छत्तीसगढ़ के दो लाख उद्यमियों को पांच हजार करोड़ रुपये की मदद दी थी। वहीं 60 हजार से ज्यादा रेहड़ी-पटरी वालों को नगद मदद दी गई। मनरेगा में भी 25 हजार करोड़ रुपये मदद के तौर पर प्रदान किए गए।
विज्ञापन
5 of 7
पीएम मोदी ने बटन दबाकर परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
- फोटो : संवाद
अब बात प्रदेश को मिली सौगातों की
पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में 7600 करोड़ की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और शुभारंभ किया। इनमें पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, जबलपुर-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला, रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर के छह लेन की आधारशिला और आयुष्मान भारत परियोजना के तहत आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। इस दौरान रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में बनाए गए मंच पर प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और केंद्रीय मंत्रियों व भाजपा नेताओं ने मंच साझा किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।