फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Raipur Visit: पीएम बोले- छत्तीसगढ़ के विकास में 'पंजा' दीवार; जिनके दामन दागदार वो एकता की बात कर रहे

Fri, 07 Jul 2023 02:05 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 07 Jul 2023 02:05 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में रायपुर दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार पर भी जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के विकास के सामने एक बहुत बड़ा पंजा दीवार बनकर खड़ा हो गया है। ये कांग्रेस का पंजा है। उन्होंने कहा कि, ये लोग आपका हक छीन रहे हैं। 

विज्ञापन
PM Modi Raipur Visit: PM Narendra Modi called Congress an obstacle in development of Chhattisgarh in raipur
रैली को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, जब मैं कहता हूं कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की कमीशनखोरी की गारंटी है तो कुछ लोग नाराज हो जाते हैं। वे मोदी को भला बुरा कहने लगते हैं। इनकी नाराजगी ही प्रमाण है कि हमारी सरकार सही दिशा में आगे बढ़ रही है। इसलिए जिनके दामन पर दागदार हैं, वो आज एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। उनको लगता है कि ऐसा करना से वे मोदी को डरा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को रायपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 



यह भी पढ़ें...Politics: PM के सामने बोले बघेल- केंद्र से जो मांगा, उससे ज्यादा मिला; बाद में कहा- आप आए झूठ की बयार बहने लगी

PM Modi Raipur Visit: PM Narendra Modi called Congress an obstacle in development of Chhattisgarh in raipur
प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ी में लोगों का अभिवादन किया। - फोटो : संवाद

छत्तीसगढ़ में 'बदलबो-बदलबो' की गूंज
साइंस कॉलेज मैदान में पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत छत्तीसगढ़ी में की। उन्होंने छत्तीसगढ़ के देवी-देवताओं को याद करते हुए सभा में आए सभी लोगों का जय जोहार से अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने सभा में आ रहे तीन कार्यकर्ताओं की सड़क हादसे में मौत पर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने जनसभा को 30 मिनट तक संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में एक ही चर्चा है, 'बदलबो-बदलबो ए दारी सरकार बदलबो'।  यहां के लोगों को भाजपा ही समझती है। 

PM Modi Raipur Visit: PM Narendra Modi called Congress an obstacle in development of Chhattisgarh in raipur

शराबबंदी की बात करने वालों ने शराब घोटाला किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार पर भी जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के विकास के सामने एक बहुत बड़ा पंजा दीवार बनकर खड़ा हो गया है। ये कांग्रेस का पंजा है। उन्होंने कहा कि, ये लोग आपका हक छीन रहे हैं। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से 36 वादे जो किए थे। उनमें से एक राज्य में शराब बंदी लागू करने का था, लेकिन अब पांच साल होने को हैं, और सच्चाई ये है कि कांग्रेस ने यहां पर हजारों करोड़ों रुपये का शराब घोटाला जरूर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Raipur Visit: PM Narendra Modi called Congress an obstacle in development of Chhattisgarh in raipur
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद
कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह
पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह है। यहां पर कोयला माफिया, रेत माफिया, भूमि माफिया... न जाने कैसे-कैसे माफिया फल-फूल रहे हैं। सूबे के मुखिया से लेकर तमाम मंत्रियों और अधिकारियों तक पर घोटाले के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार कांग्रेस के भ्रष्टाचार और कुशासन का मॉडल बन चुकी है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के साथ धोखा किया। कांग्रेस को भ्रष्ट कहने पर बुरा-भला कहा जाता है। आज एक ही आवाज सुनाई दे रही है कि इस बार कांग्रेस की सरकार बदली जाएगी। 
विज्ञापन
PM Modi Raipur Visit: PM Narendra Modi called Congress an obstacle in development of Chhattisgarh in raipur
पीएम ने कहा कि उन्हें कोसने वाले सुन लें कि कोई भ्रष्टाचारी बचेगा नहीं। - फोटो : संवाद

मेरी कब्र खोदने की धमकी देते हैं, गरीब का बेटा पीछे हटेगा नहीं
विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी एकता पर भी जमकर हमला बोला। कहा कि जो डर जाए वो मोदी नहीं हो सकता। मोदी किसी हाल में पीछे नहीं हटेगा। जिनके दामन में दाग है वो साथ आ रहे हैं। वो मेरी कब्र खोदने की धमकी देते हैं। गरीब का बेटा किसी हाल में पीछे नहीं हटेगा। जिसने गलत किया वह बचेगा नहीं। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में छत्तीसगढ़ के हजारों आदिवासी गांवों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़कें पहुंची हैं। भारत सरकार ने यहां करीब साढ़े तीन हजार किमी लंबी नेशनल हाईवे की परियोजनाएं स्वीकृत की है। इसमें करीब तीन हजार किमी की परियोजनाएं पूरी भी हो चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed