{"_id":"64a308e8cd59d4de6502f567","slug":"guru-purnima-kharun-ganga-maiya-mahaaarti-in-mahadevghat-2023-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुरु पूर्णिमा पर महादेवघाट में उमड़ा जनसैलाब: खारुन गंगा मैया की हुई महाआरती, लगे हर-हर महादेव के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु पूर्णिमा पर महादेवघाट में उमड़ा जनसैलाब: खारुन गंगा मैया की हुई महाआरती, लगे हर-हर महादेव के जयकारे
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:14 PM IST
सार
बनारस की गंगा मैया की तर्ज पर हर महीने की पूर्णिमा की संध्या को होने वाली इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इस दौरान खारून गंगा मैया की भव्य महाआरती की गई। पूरा महादेवघाट हर-हर महादेव की जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन
1 of 5
खारुन गंगा मैया और हटकेश्वर महादेव की महाआरती करते श्रद्धालुगण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
छत्तीसगढ़ करणी सेना और महादेव घाट जनसेवा समिति की ओर से सावन की पूर्व संध्या पर रायपुर के महादेवघाट में खारून गंगा मैया की महाआरती की गई। बनारस की गंगा मैया की तर्ज पर हर महीने की पूर्णिमा की संध्या को होने वाली इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
2 of 5
सावन की पूर्व संध्या पर शाम 5 बजे महादेवघाट भोले और खारून मैया की भक्ति में डूबा रहा। रायपुर के भज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सावन की पूर्व संध्या पर शाम 5 बजे महादेवघाट भोले और खारून मैया की भक्ति में डूबा रहा। रायपुर के भजन सम्राट लल्लू महाराज ने अपने भजन से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
3 of 5
वासुदेव महाराज एवं अनेकों प्रशिक्षित ब्राह्मणों ने सम्पूर्ण विधि विधान से पूजा की।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करणी सेना के प्रदेशाचार्य वासुदेव महाराज एवं अनेकों प्रशिक्षित ब्राह्मणों ने सम्पूर्ण विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजा की। इस अवसर पर बनारस से पधारे गंगा आरती के प्रसिद्ध पुजारी राघव महाराज विशेष तौर पर उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आसाढ़ी पूर्णिमा को आयोजित ये महाआरती निरन्तर क्रम में 8वीं बार संपन्न हुई ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
समिति ने श्रद्धालुओं को दीप वितरित कर आरती की भव्यता को चार चांद लगा दिया। आसाढ़ी पूर्णिमा को आयोजित ये महाआरती निरन्तर क्रम में 8वीं बार संपन्न हुई । दिसंबर 2022 से प्रत्येक महीने की पूर्णिमा को ये महाआरती करनी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। आरती के बाद प्रसाद बांटी जाती है।
विज्ञापन
5 of 5
नदियों एवं प्रकृति में ईश्वरीय भाव के साथ संरक्षण की भावना जागृत हो रही है।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मौके पर तोमर ने कहा कि महाआरती जनकल्याणकारी, भक्तों का भाग्योदय करने वाली और विशेष पुण्य प्रदायिनी है। खारुन गंगा आरती अपने संकल्प और अपनी भव्यता के साथ न केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देशभर के लिए एक आदर्श के रूप में स्थापित हो रही है। इससे अपने आस -पास की नदियों एवं प्रकृति में ईश्वरीय भाव के साथ संरक्षण की भावना जागृत हो रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।