{"_id":"64a154f903ce379daa0df645","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-arrived-with-punjab-cm-bhagwant-mann-targeted-congress-bjp-in-bilaspur-2023-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल-भगवंत गरजे: कहा- भ्रष्टाचार के नाम से जाना जाता है छत्तीसगढ़, भाजपा-कांग्रेस ने लूटा; उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल-भगवंत गरजे: कहा- भ्रष्टाचार के नाम से जाना जाता है छत्तीसगढ़, भाजपा-कांग्रेस ने लूटा; उमड़ा जनसैलाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 02 Jul 2023 04:14 PM IST
सार
Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में प्रदेश में तमाम विपक्षी पार्टियों का दौरा तेज हो गया है। इसी में अब आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम भी जुड़ गया है। पार्टी की नजर अब छत्तीसगढ़ पर है। ऐसे में पहली बार सीएम केजरीवाल यहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बिलासपुर में जनसभा को संबोधित करते दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, भगवान ने छत्तीसगढ़ को देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कोयला, लोहा हर खनिज संपदा है यहं पर। बस केवल एक कमी की, ईमानदार नेता, ईमानदार पार्टी नहीं दी। कहा कि, छत्तीसगढ़ आज भ्रष्टाचार के नाम से जाना जाता है। भाजपा को मौका मिला तो उन्होंने लूटा, कांग्रेस वालों को मौका मिला तो उन्होंने लूटा। सीएम केजरीवाल रविवार को बिलासपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
2 of 5
केजरीवाल की जनसभा में उमड़ी लोगों की भीड़।
- फोटो : संवाद
छत्तीसगढ़ को ईमानदार नेता नहीं मिला
साइंस कॉलेज मैदान में हो रही जनसभा में केजरीवाल ने कहा कि, अगर छत्तीसगढ़ में ईमानदार नेता होते तो 20 साल के भीतर एक एक आदमी अमीर बन जाता। गांव-गांव में अस्पताल और स्कूल खुल जाते। अगर भाजपा और कांग्रेस के नेता ईमानदार होते तो आप की सभा में एक भी आदमी नहीं आता। पंजाब के सीएम के साथ पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि, भगवंत मान ने एक साल में पंजाब में 24 घंटे बिजली कर दी। दिल्ली ने 24 घंटे बिजली कर दी। छत्तीसगढ़ में आठ घंटे बिजली कट रही है। यहां बिजली नहीं, सिर्फ बिल आता है।
3 of 5
बिलासपुर पहुंचने पर स्थानीय नेताओं ने एयरपोर्ट पर सीएम केजरीवाल का स्वागत किया।
- फोटो : संवाद
मैं मुफ्त की रेवड़ी बांट रहा, मोदी जी के लोग खुद खा जा रहे
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि, मोदी बोलते हैं केजरीवाल फ्री की रेवड़ी बांट रहा है। हां मैं बांट रहा हूं, मोदी जी के लोग तो खुद खा लेते हैं। मैंने स्कूल, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिलाओं का सफर मुफ्त किया। हर दिल्ली वाले के हाथ में सात रेवड़ी फ्री में रख दी। जनता को फ्री में बिजली दे दी। पूरी दिल्ली में शानदार स्कूल बना दिए। अच्छी और फ्री शिक्षा की व्यवस्था की। पूरी दिल्ली के लिए अच्छे और मुफ्त इलाज की व्यवस्था की। मोहल्ला क्लीनिक बनाए। बसों में महिलाओं का सफर फ्री किया। दिल्ली के बुजुर्गों को फ्री तीर्थयात्रा कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिलासपुर में जनसभा के दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान।
- फोटो : संवाद
दिल्ली में 12 लाख, पंजाब में 30 हजार बच्चों को रोजगार मिला
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली में बेरोजगार बच्चों को रोजगार दिया। दावा किया कि 12 लाख बच्चों को रोजगार मिला है। पंजाब में 30 हजार बच्चों को सरकारी नौकरी दी गई। पंजाग में तीन लाख बच्चों को रोजगार मिला। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, देश को सब कुछ मिला, लेकिन सरकार चलाने वाले नेता नहीं मिले। हम लोग इसी मकसद से छत्तीसगढ़ आए हैं। हमारे पास पैसा नहीं है, गुंडे नहीं है। ये झूठे वादे करते हैं और हम गारंटी देते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जनसभा में उमड़ी भीड़ से आप जहां उत्साहित है, अन्य दलों की धकड़नें बढ़ सकती हैं।
- फोटो : संवाद
बिलासपुर की 24 मे ंसे 13 सीटें कांग्रेस के पास
बिलासपुर संभाग की 24 सीटों पर आम आदमी पार्टी की नजर है। जिसमें 13 सीटों पर कांग्रेस काबिज है। सात सीटों पर भाजपा तो वहीं दो सीट पर बहुजन समाजवादी पार्टी और एक सीट पर जोगी कांग्रेस का कब्जा है। राज्य की दोनों ही प्रमुख पार्टियों के साथ तीसरे विपक्ष के रूप में उभरी आम आदमी पार्टी की नजर बिलासपुर संभाग पर है। ऐसे में आम आदमी पार्टी अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहारे जनता के बीच पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रही है। जिससे आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।