सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Vedanta Power Plant Blast: अधिकतर मरने वाले बंगाल के मजदूर, चश्मदीद बोला- ऐसा लगा जैसे मिसाइल गिरी हो; Video

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Tue, 14 Apr 2026 08:41 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ऐसा लगा जैसे मिसाइल गिरी हो। चारों ओर धुआं ही धुआं हो गया। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
Vedanta Plant Blast Most of Deceased Workers from Bengal Eyewitness Says It Felt as a Missile Struck
वेदांता पावर प्लांट में हादसा - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के भीतर बॉयलर फटने से जोरदार विस्फोट हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

Trending Videos
Vedanta Plant Blast Most of Deceased Workers from Bengal Eyewitness Says It Felt as a Missile Struck
अस्पताल लाए गए घायल - फोटो : अमर उजाला

30 से 40 मजदूर झुलसे
बताया जा रहा है कि इस हादसे में 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए। ज्यादातर मृतक पश्चिम बंगाल और केनपाली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हुआ, जब प्लांट में नियमित कार्य चल रहा था। अचानक हुए विस्फोट से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vedanta Plant Blast Most of Deceased Workers from Bengal Eyewitness Says It Felt as a Missile Struck
अस्पताल लाए गए घायल - फोटो : अमर उजाला

'ऐसा लगा जैसे मिसाइल गिरी'
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ऐसा लगा जैसे मिसाइल गिरी हो। चारों ओर धुआं ही धुआं हो गया। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक बयान आना बाकी है।

Vedanta Plant Blast Most of Deceased Workers from Bengal Eyewitness Says It Felt as a Missile Struck
अस्पताल लाए गए घायल - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने जताया दुख
पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट की दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं जताईं। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेज करने, घायलों के बेहतर उपचार और घटना की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Vedanta Plant Blast Most of Deceased Workers from Bengal Eyewitness Says It Felt as a Missile Struck
घायलों को लगाया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

होगी निष्पक्ष और गहन जांच
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'सक्ती जिले में सिंघीतराई स्थित 'वेदांता पावर प्लांट' में बॉयलर फटने से हुई भीषण दुर्घटना की सूचना अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में कुछ श्रमिकों के निधन और घायल होने का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन मौके पर मौजूद है, राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है। घायलों के बेहतर उपचार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो। घटना की गहन और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed