सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   teacher died after being struck by speeding car while returning census training In Raigarh

रायगढ़ में शिक्षक की दर्दनाक मौत: जनगणना प्रशिक्षण से लौटते समय कार ने स्कूटी रौंदी, साइकिल सवार भी घायल

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में बारामुड़ा के पास एक शिक्षक को तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। मौके पर ही शिक्षक की मौत हो गई, वहीं साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। 

teacher died after being struck by speeding car while returning census training In Raigarh
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जनगणना प्रशिक्षण से बीती शाम घर लौट रहे एक शिक्षक की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं एक सायकल सवार भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार, करम सिंह कमलवंशी निवासी कटाईपाली सी ने आज खरसिया थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसका छोटा भाई हेमसागर कमलवंशी मिडिल स्कूल कन्या आश्रम तेन्दुमुड़ी में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। करम सिंह ने बताया कि कल उसका भाई जनगणना प्रशिक्षण हेतु मदनपुर हायर सेकेण्ड्री स्कूल अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 13 एएस 4778 से गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को वापस अपने घर लौट रहा था, इसी दौरान बारामुड़ा तरफ से आ रहे वाहन क्रमांक सीजी 11 एएक्स 1187 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वहीं एक सायकल सवार द्वारिका प्रसाद राठौर निवासी ठुसेकेला भी कार की ठोकर से बुरी तरह जख्मी हो गया है। घायल को इलाज के लिये खरसिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। बहरहाल, मृतक शिक्षक के भाई की रिपोर्ट के बाद खरसिया पुलिस आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 106(1) 125(ए) 281 के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed