{"_id":"69e641bcf08a5ddf6009bc41","slug":"raigarh-keshar-chandra-maitri-died-after-being-hit-by-a-speeding-pulsar-while-picking-up-a-hat-the-incident-occurred-while-he-was-on-his-way-to-attend-a-wedding-police-are-investigating-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4189915-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ सड़क हादसा: टोपी उठाने उतरे शख्स को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत; आरोपी चालक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ सड़क हादसा: टोपी उठाने उतरे शख्स को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत; आरोपी चालक पर केस
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
सार
रायगढ़ में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शादी में जाते समय गिरी टोपी उठाने के दौरान हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
सिटी कोतवाली थाना
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार पल्सर मोटरसाइकिल की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शादी समारोह में शामिल होने जाते समय रास्ते में गिरी टोपी उठाते वक्त यह हादसा हुआ। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
Trending Videos
मिली जानकारी के अनुसार, सुखदेव मैत्री ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके बड़े साले केशर चंद मैत्री, निवासी सकराली, वर्तमान में तराईमाल क्षेत्र में रहकर चंद्रहासिनी स्टील में काम करते थे। रविवार सुबह करीब 10 बजे केशर चंद अपनी मोटरसाइकिल होंडा शाइन (क्रमांक CG 13 U 1353) से पत्नी धनबाई और बेटी समीक्षा के साथ तराईमाल से रायगढ़ शादी में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब वे लाखा के पास पहुंचे, तभी उनकी बेटी की टोपी सड़क पर गिर गई। केशर चंद बाइक सड़क किनारे खड़ी कर टोपी उठाने गए। इसी दौरान घरघोड़ा की ओर से आ रही पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 13 BA 1025) के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में केशर चंद के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल रायगढ़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर किया गया। वहां रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे उनकी मौत हो गई।

कमेंट
कमेंट X