{"_id":"69e4a6eac63c23f2d603e777","slug":"a-speeding-trailer-driver-crushed-scooter-riders-killing-the-child-on-the-spot-seriously-injuring-the-grandfather-and-apprehending-the-absconding-driver-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4184740-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने स्कूटी सवारों को कुचला, मासूम की मौत, दादा गंभीर, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने स्कूटी सवारों को कुचला, मासूम की मौत, दादा गंभीर, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार
रायगढ़ जिला मुख्यालय में रविवार की सुबह राशन लेकर घर लौट रहे स्कूटी सवार दादा-पोती को तेज रफ्तार टेªलर चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में मौके पर ही एक मासूम की मौत हो गई
ट्रेलर की चपेट में आकर मासूम की मौत
विज्ञापन
विस्तार
रायगढ़ जिला मुख्यालय में रविवार की सुबह राशन लेकर घर लौट रहे स्कूटी सवार दादा-पोती को तेज रफ्तार टेªलर चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में मौके पर ही एक मासूम की मौत हो गई वहीं उसके दादा को गंभीर चोट आई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
Trending Videos
मिली जानकारी के अनुसार शहर से लगे हुए ग्राम कृष्णापुर निवासी ममता तिर्की 14 साल, आज सुबह 11 बजे अपने दादा पितरोस तिर्की के साथ भगवानपुर स्थित सोसायटी से चावल लेकर स्कूटी में सवार होकर अपने घर लौट रही थी। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार दोनों जब सीएमओ तिराहा के पास पहुंचे ही थे कि पीछे की तरफ से आ रहे ट्रेलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दोनों को जोरदार ठोकर मारकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस घटना में मौके पर ही ममता की मौत हो गई वहीं उसके दादा पितरोस को गंभीर चोट आने की वजह से मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तत्काल इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया था, लेकिन दुर्घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने नाकेबंदी करते हुए लाखा के पास दुर्घटनाकारी वाहन को अपने कब्जे में लेते हुए आरोपी चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
