सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Vedanta Power Plant Accident

वेदांता पावर प्लांट हादसा: मृतकों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 24, अब भी कई लोगों का चल रहा इलाज

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 19 Apr 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार

वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या अब 24 तक पहुंच चुकी है। रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती एक मजदूर की आज सुबह मौत हो गई है।

Vedanta Power Plant Accident
वेदांता पावर प्लांट हादसा
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई गांव में मंगलवार की दोपहर वेदांता पावर प्लांट में हुए ब्लास्ट की घटना में मृतकों की संख्या अब 24 तक पहुंच चुकी है। रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती एक मजदूर की आज सुबह मौत हो गई है।

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार, वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या अब 24 तक पहुंच चुकी है। शनिवार को राजधानी रायपुर में दो मजदूरों किस्मत अली, उपेन्द्र साह के अलावा रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती सुब्रोतो जना की मौत हो गई थी। वही, आज सुबह 7 बजे एक अन्य मजदूर मनीष कुमार निवासी- झारखंड की मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में मौत हो गई है। इस तरह वेदांता पावर प्लांट हादसे में अब तक 24 मौत हो चुकी है, वहीं 9 लोगों का अभी भी रायगढ़ के अलग-अलग अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed