सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Bhanulal Sidar dies after being struck by an unidentified vehicle incident occurred while he was on his way to

रायगढ़: सड़क पार करते दिखा हाथियों का दल, 133 हाथी अलग - अलग कर रहे विचरण, इलाके में दहशत

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ जिले में शनिवार की शाम हाथियों के एक बड़े दल को सड़क पार करते देखा गया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों के पहिये पूरी तरह से थम से गए। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज का है।

Bhanulal Sidar dies after being struck by an unidentified vehicle incident occurred while he was on his way to
हाथियों का बड़ा दल आया नजर - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

रायगढ़ जिले में शनिवार की शाम हाथियों के एक बड़े दल को सड़क पार करते देखा गया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों के पहिये पूरी तरह से थम से गए। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज का है।

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की संख्या अब 133 तक पहुंच चुकी है। हाथियों के इस दल में 31 नर, 67 मादा के अलावा 35 शावक शामिल है। सबसे अधिक हाथियों की संख्या धरमजयगढ़ के आमगांव में 44, छाल रेंज के बोजिया में 35, छाल में 13, लैलूंगा के आमापाली में 13 के अलावा अलग - अलग रेंज में हाथियों का दल विचरण कर रहे हैं। हाथियों की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रभावित गांव के ग्रामीणों में दहशत भी देखा जा रहा है, गांव के ग्रामीण बताते हैं कि गर्मी के दिनों में भूख और प्यास से हाथियोंका दल गांव के करीब पहुंच कर उनकी फसलों को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथियों के इसी दल में से 35 हाथियों के एक दल को शनिवार की शाम पेलम बांध जंगल की तरफ से निकलकर बोजिया-औरानारा मार्ग को क्रास करे गाड़ाडटी नामक जंगल की तरफ बढ़ा है। हाथियों का यह काफी देर तक सड़क किनारे मौजूद रहे इस दौरान सड़क के दोनों तरफ काफी देर तक वाहनों के पहिये पूरी तरह थमे रहे। छाल रेंज के बोजिया परिसर में 35 हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए हाथी मित्र दल एवं वन विभाग की टीम ने बोजिया, औरानारा, सिंघीझाप के अलावा आसपास के ग्रामीणों को सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed