सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Bhanulal Sidar dies after being struck by an unidentified vehicle in Raigarh

Raigarh: अज्ञात वाहन की ठोकर से भानूलाल सिदार की मौत, शादी कार्यक्रम में जाते समय घटना, जांच में जुटी पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ जिले में शादी कार्यक्रम में शामिल होनें जा रहे टीव्हीएस सुपर एक्सल सवार एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Bhanulal Sidar dies after being struck by an unidentified vehicle in Raigarh
पुसौर थाना
विज्ञापन

विस्तार

रायगढ़ जिले में शादी कार्यक्रम में शामिल होनें जा रहे टीव्हीएस सुपर एक्सल सवार एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार अहिवरण सिदार निवासी बोंदा ने पुसौर थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया है कि उसका बेटा भानूलाल सिदार कल शाम अपने टीव्हीएस सुपर एक्सल में सवार होकर शादी घर कोतमरा जाने के लिये निकला था। 17 अपै्रल की शाम करीब पौने 7 बजे आसपास जब वह बड़े भंडार चौक के पास पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए भानूलाल को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए परिजनों की रिपोर्ट के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106 (1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी वाहन चालक की पतासाजी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed