सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Mother Murders Her Own Two-and-a-Half-Year-Old Son in Raigarh

रायगढ़ में 'किलर' मां: मासूम बेटे का सिर पत्थर से कुचला, शव जंगल में फेंका, फिर अपहरण की झूठी कहानी सुनाई

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ जिले में मां ने अपने ही ढाई साल के बेटे का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी और शव को जंगल की गहरी खाई में फेंक दिया। दो दिनों तक पुलिस और परिजनों को अपहरण की झूठी कहानी सुनाकर गुमराह करती रही।

Mother Murders Her Own Two-and-a-Half-Year-Old Son in Raigarh
आरोपी महिला सोनमती सरोती मंझवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक निर्दयी मां ने अपने ढाई साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी। महिला ने बच्चे के सिर पर पत्थर से वार किया और शव को जंगल की खाई में फेंक दिया। बाद में उसने पुलिस और परिजनों को बच्चे के गुमशुदगी और अपहरण की झूठी कहानी सुनाई।

Trending Videos


पुलिस ने आज आरोपी महिला सोनमती सरोती मंझवार (27 साल) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना कापू थाना क्षेत्र के ग्राम पारेमेर फिटिंगपारा की है। बोधराम मंझवार (28 साल) ने 16 अप्रैल को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी पत्नी और दोनों बच्चे 16 अप्रैल की सुबह घर पर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में घर लौटने पर कोई नहीं मिला। शाम को बेटी दूलबाई (साढ़े चार साल) अकेली लौटी और बताया कि मां छोटे भाई अनुज (ढाई साल) को लेकर नानी घर गई है। परिजन और ग्रामीण दो दिन तक जंगल में तलाश करते रहे। 18 अप्रैल की रात रानीगौवा पहाड़ के पास खून के धब्बे मिले। पास की गहरी खाई में मासूम अनुज का शव मिला, जिसके सिर पर गंभीर चोटें थीं।

शव मिलने के बाद कापू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने संदेही महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। महिला लगातार पुलिस को अपहरण की झूठी कहानी सुनाकर गुमराह करती रही। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह बच्चों को लेकर मायके जा रही थी। रास्ते में उसने बेटी को घर भेज दिया और बेटे अनुज को गोद में लेकर पहाड़ी चढ़ रही थी। थकान होने पर उसने बेटे को पैदल चलने को कहा, लेकिन अनुज जमीन पर बैठ गया। गुस्से में आकर महिला ने उसे जमीन पर पटका और सिर पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कापू पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर और अन्य साक्ष्य जब्त किए, जिसके बाद महिला को हत्या की धारा 103 (1) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed