फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL इतिहास में इन तीन बल्लेबाजों ने जड़ा है सबसे तेज अर्धशतक, यह भारतीय है सबसे आगे

Wed, 19 Aug 2020 07:51 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 19 Aug 2020 07:51 AM IST
विज्ञापन
3 Batsman Who smashed fastest fifty in IPL History
सुनील नरेन-केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है। कोरोना महामारी के चलते लंबे समय से फटाफट क्रिकेट को मिस कर रहे फैंस एक बार फिर से चौके-छक्कों की बरसात पर झूम उठेंगे। विश्व की सबसे लोकप्रिय टी-20 क्रिकेट लीग में एक बार फिर से बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। आईपीएल में बल्लेबाजों ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। आइए जानते हैं उन तीन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने इस लीग में सबसे तेज अर्धशतक जड़ा है। 

3 Batsman Who smashed fastest fifty in IPL History
सुनील नरेन

कोलकाता नाइटराइडर्स के फिरकी गेंदबाज सुनील नरेन को कप्तान गंभीर अचानक ही ओपनिंग की जिम्मेदारी दे दी थी। इसके बाद नरेन ने बल्ले से भी खूब धमाल मचाया है। रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नरेन ने 15 गेंदों में ही पचासा जड़ दिया। नरेन ने 54 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने छह चौके और चार छक्के जड़े। आईपीएल में यह तीसरी सबसे तेज अर्धशतकीय पारी है।

3 Batsman Who smashed fastest fifty in IPL History
yusuf pathan - फोटो : pti

कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते हुए विस्फोटक बल्लेबाज युसूफ पठान ने ईडन गार्डंस के मैदान पर 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। आईपीएल 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ युसूफ पठान ने पांच चौके और सात छक्के जड़े थे। पठान ने अपनी पारी के दौरान कुल 72 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
3 Batsman Who smashed fastest fifty in IPL History
केएल राहुल

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल के नाम आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक दर्ज है। राहुल ने महज 14 गेंद पर यह कारनामा किया है। उन्होंने छह चौके और चार छक्कों की मदद से 51 रन की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए केएल राहुल ने 2018 के आईपीएल में यह रिकॉर्ड बनाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed