{"_id":"589224f64f1c1b2f3de82fdf","slug":"7-fact-related-to-india-vs-england-t-20-banglore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए बेंगलुरु टी-20 से जुड़ी 7 महत्वपूर्ण बातें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जानिए बेंगलुरु टी-20 से जुड़ी 7 महत्वपूर्ण बातें
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड कप्तान इयॉन मॉर्गन
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने इंग्लैंड को 75 रनों से मात देकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इंग्लैंड ने अपने आखिरी 8 विकेट 8 रन पर खो दिए। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। सबसे खराब प्रदर्शन न्यूजीलैंड के नाम दर्ज है। 1946 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में 5 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे।
जानिए बेंगलुरु टी-20 से जुड़ी 7 महत्वपूर्ण बातें
इंग्लैंड टीम, जोस बटलर और इयोन मोर्गन
- फोटो : Reuters
इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। जबकि दो तीन बल्लेबाज दो अंकों तक पहुंच सके। जेसन रॉय(32), जो रूट 42, इयाम मॉर्गन ने 40 रन बनाए। इसके अलावा केवल स्टोक्स(6) और मोइन अली(2) अपना खाता खोल सके।
जानिए बेंगलुरु टी-20 से जुड़ी 7 महत्वपूर्ण बातें
d
- फोटो : espncricinfo
यजुवेंद्र चहल ने भारतीय सरजमीं पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। चहल ने 25 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। चहल का प्रदर्शन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में किसी भी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानिए बेंगलुरु टी-20 से जुड़ी 7 महत्वपूर्ण बातें
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : PTI
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने 10 साल लंबे टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में पहला अर्धशतक जड़ा। धोनी ने 76वें मैच की 66वीं पारी में यह कारनामा किया। धोनी ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंद में 56 रन बनाए। धोनी से पहले सबसे लंबे इंतजार के बाद पहला टी-20 अर्धशतक आयरलैंड के गैरी विल्सन ने बनाया था।
विज्ञापन
जानिए बेंगलुरु टी-20 से जुड़ी 7 महत्वपूर्ण बातें
ऋषभ पन्त
ऋषभ पंत ने बंगलुरु में अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। इसके साथ ही वह भारत के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। उन्होंने 19 साल 120 दिन की उम्र में पदार्पण किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ईशांत शर्मा के नाम दर्ज था। ईशांत ने 19 साल 152 दिन में अपना पहला टी-20 मैच खेला था। पंत ने 6वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 3 गेंद में नाबाद 5 रन बनाए।