फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी, फॉर्म में आए डीविलियर्स, खेली ताबड़तोड़ पारी

Fri, 15 Dec 2017 09:27 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Fri, 15 Dec 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
ab devilliers played amazing innings and makes his team into finals of csa t20 challenge
एबी डीविलियर्स - फोटो : ESPN

टीम इंडिया के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले वॉर्निंग बेल बज चुकी है। प्रोटियाज टीम के एबी डीविलियर्स फॉर्म में लौट चुके हैं। मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डीविलियर्स ने सीएसए टी20 चैलेंज में तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम टाइटंस को फाइनल में पहुंचाया।

ab devilliers played amazing innings and makes his team into finals of csa t20 challenge
एबी डीविलियर्स - फोटो : ESPN

डीविलियर्स ने वॉरियर्स के खिलाफ सिर्फ 36 गेंदों में दो चौको और चार छक्को की मदद से ताबड़तोड़ 54 रन बनाए। बता दें कि वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी की और उसकी पूरी टीम 18.1 ओवर में 143 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में टाइटंस ने एडेन मार्करम (56) और एबी डीविलियर्स (54) की पारियों की बदौलत महज 15.2 ओवरों में ही हासिल कर लिया।

ab devilliers played amazing innings and makes his team into finals of csa t20 challenge
तबरेज शमसी - फोटो : twitter @cpl

वैसे टाइटंस की जीत में बाएं हाथ के स्पिनर तबरेज शम्सी ने भी अहम भूमिका निभाई। शम्सी ने चार विकेट चटकाए, जिसकी वजह से वॉरियर्स की टीम सस्ते में ऑलआउट हुई। इससे पहले टाइटंस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टाइटंस की शुरुआत खराब रही और उन्होंने 17 रनों पर दो विकेट गंवा दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ab devilliers played amazing innings and makes his team into finals of csa t20 challenge
एबी डीविलियर्स - फोटो : getty

ऐसी विपरीत परिस्थिति में कॉलिन इंग्राम ने कॉलिन आक्रमैन के साथ मिलकर पारी को संभाला और टीम को 80 रनों के स्कोर तक ले गए। इसी बीच इंग्राम 28 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। लेकिन उनके आउट होने के बाद वॉरियर्स की पारी ढहने लगी।

विज्ञापन
ab devilliers played amazing innings and makes his team into finals of csa t20 challenge
एबी डीविलियर्स

144 के लक्ष्य का पीछा करते उतरी टाइटंस की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और 2 रन के स्कोर पर ही उसे पहला झटका लग गया। विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक 1 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि एबी डीविलियर्स और एडेन मार्करम ने तीसरे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी कर टाइंटस को जीत दिला दी। डीविलियर्स ने 36 गेंदों पर 54 रन बनाए वहीं मार्करम ने 38 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 56 रनों की पारी खेली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed