फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'विराट सेना' रहे चौकन्नी, IPL खेलकर टीम इंडिया के गढ़ में सेंध मार सकता है यह विदेशी खिलाड़ी

Sun, 29 Apr 2018 03:09 PM IST
सत्येंद्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
सत्येंद्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Apr 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
Afghanistani cricketer rashid khan catch weak point of team india by playing ipl
virat kohli

55 वर्षीय वेस्ट इंडीज के पूर्व ओपनर और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच फिल सिमंस का सबसे बड़ा इम्तिहान भारत के खिलाफ बेंगलुरू में खेला जाने वाला पहला टेस्ट होगा। फिल सिमंस बतौर क्रिकेट रिटायर होने के बाद जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज के कोच रहे। अब इस साल जनवरी में उन्होंने क्रिकेट की नई ताकत के रूप में उभर रही अफगानिस्तान के टीम के कोच की जिम्मेदारी संभाली है। भारत के लालचंद राजपूत को बतौर चीफ कोच पद से हटाए जाने के बाद सिमंस को अफगानिस्तान का हेड कोच नियुक्त किया गया। उनका अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बतौर कोच करार जनवरी 2019 तक है।

Afghanistani cricketer rashid khan catch weak point of team india by playing ipl
phill simons

सिमंस से अमर उजाला ने भारत के खिलाफ जून में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पहले टेस्ट की तैयारी की बाबत यहां खास बातचीत की। सिमंस कहते हैं, 'मेरा मानना है कि क्रिकेट का सबसे बड़ा टेस्ट आज भी टेस्ट' मैच है। ऐसे में दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेलना वाकई खास रहेगा। मेरी नजर में भारत के विराट कोहली बेशक इस समय बेस्ट बल्लेबाज हैं। हम यह टेस्ट उनके नहीं बल्कि दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम भारत के खिलाफ खेलेंगें। हम चाहते थे कि विराटो कोहली हमारे खिलाफ खेलें, लेकिन यह विराट का अपना फैसला है। विराट और यहां तक कई दिग्गज बल्लेबाजों के बिना भी भारतीय टीम से टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के लिए पार पाना बड़ी चुनौती होगा।

Afghanistani cricketer rashid khan catch weak point of team india by playing ipl
virat kohli test

विव रिचडर्स और सचिन तेंदुलकर की तरह विराट को अभी दुनिया का महानतम बल्लेबाज आंकने की बाबत तब चर्चा की जानी बेहतर है जब वह अपना बल्ला टांगेंगे।’ वह कहते हैं, 'बेशक टेस्ट मैच खेलने में हम पर दबाव होगा लेकिन बेंगलुरू की पिच टेस्ट मैच के लिए अच्छी है और हम इस पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। हमारी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की ताकत हमारी खासतौर पर स्पिन गेंदबाजी हैं। हमारे पास लेग स्पिनर राशिद खान और यंग ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान के रूप में प्रतिभासम्पन्न  स्पिनर हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Afghanistani cricketer rashid khan catch weak point of team india by playing ipl
राशिद खान - फोटो : File

रशीद खान को मैंने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए गेंदबाजी करते देखा तो पाया उनकी गेंदबाजी बहुत बेहतर हुई। रशीद खान भारत के खिलाफ हमारे स्पिन आक्रमण के तुरुप के इक्के साबित हो सकती है। हमारे पास अनुभवी आफ स्पिनर मोहम्मद नबी के साथ यंग चाइनामैन बॉलर के रूप में जहीर खान हैं। इनमें जिसको भी अंतिम एकादश में मौका मिलेगा उसके बाद अपना कूवत दिखा भारत को चौंकाने का मौका रहेगा।

टेस्ट क्रिकेट में कामयाब होने के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों को पूरी तरह एकाग्र होकर धैर्य से खेलने की जरूरत। हमारी टीम चार दिनी क्रिकेट में तो कामयाब रही है और उसने दो अंतरमहाद्वीप टूर्नामेंट जीते और एक में उपविजेता रही। लेकिन पांच दिन के टेस्ट के लिए हमारे बल्लेबाजों और गेंदबाजो को और और ज्यादा धैर्य दिखाने की जरूरत है। हमारे गेंदबाज, खासतौर पर स्पिनर तभी जकमाल दिखा सकेंगे जब हमारे बल्लेबाज टेस्ट के मिजाज के मुताबिक धैर्य से बल्लेबाजी कर सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर पाएंगे।

विज्ञापन
Afghanistani cricketer rashid khan catch weak point of team india by playing ipl
मुजीब उर रहमान

क्रिकेट रोचक अनिश्चिताओं का खेल है और यदि हमारे स्पिनर चल गए तो फिर कुछ भी मुमकिन है। हम पर भले ही दबाव है लेकिन हम जीत के लिए कसर नहीं छोड़ेंगे। फिर भी हमारी अफगानिस्तान टीम भारत के खिलाफ इस पहले ऐतिहासिक क्रिकेट टेस्ट मैच के लिए खुद को तैयार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। टेस्ट सीरीज को मैं आज भी वन डे और टी-20 से किसी भी टीम के लिए बड़ी चुनौती मानता हूं। गौरतलब है कि अफगान के स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान और राशीद खान आईपीएल खेल रहे हैं। ऐस में उन्हें अभ्यान के दौरान भारतीय बल्लेबाजों की कई कमियों के बारे में भी पता चलेगा, जो टेस्ट में टीम इंडिया के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed