{"_id":"585e875e4f1c1b1864e3ceec","slug":"after-banger-s-resignation-sehwag-may-become-the-new-coach-of-kings-eleven-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" कॉमेंट्रेटर के बाद अब कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं सहवाग ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कॉमेंट्रेटर के बाद अब कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं सहवाग
Sat, 24 Dec 2016 08:52 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Dec 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन प्रीमियर लीग इस साल अपने 10वें सीजन में प्रवेश कर रही है। इसके पहले सभी टीमों में भारी उलटफेर चल रही है। अधिकांश टीमों ने अपने कई खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है तो कोचों के स्तर पर भी बदलाव होते दिख रहे हैं। रिकी पॉन्टिंग के मुंबई इंडियन के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा देने के बाद एक अन्य आईपीएल टीम के मुख्य कोच ने इस्तीफा दे दिया है।
कॉमेंट्रेटर के बाद अब कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं सहवाग
2 of 5
संजय बांगर को मिली नई जिम्मेदारी
- फोटो : PTI
टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने किंग्स इलेवन पंजाब टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। बांगर ने नवंबर में ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। फ्रेंचाइजी ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन बांगर ने अपना फैसला नहीं बदला। बांगर ने बताया कि मैंने नबंबर में ही इस्तीफा दे दिया था। फ्रेंचाइजी के लोग दिसंबर के दूसरे सप्ताह में मुझसे मिलने आए लेकिन मैं इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में व्यस्त था। मैंने सीरीज के खत्म होने का इंतजार किया।
कॉमेंट्रेटर के बाद अब कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं सहवाग
3 of 5
मोहाली स्टेडियम में प्रेक्टिस करते किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी
- फोटो : फाइल फोटो
बांगर ने साल 2014 में सहायक कोच के तौर पर किंग्स इलेवन की जिम्मेदारी संभाली थी। बाद में उन्हें टीम का मुख्य कोच बना दिया गया था। उनके मार्गदर्शन में ही किंग्स इलेवन 2014 में पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमेंट्रेटर के बाद अब कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं सहवाग
4 of 5
मोहाली में मैच के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब की सहमालकिन प्रिटी जिंटा
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद साल 2015 और 2016 में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। टीम इन दो सीजन में अंकतालिका में निचले पायदान पर रही थी। ऐसे में बांगर और टीम की सह मालिक प्रिटी जिंटा का बांगर से विवाद भी हुआ था जिसने काफी सुर्खियां भी बटोरी थीं। तब से ही दोनों के बीच मतभेद चल रहे थे। माना जा रहा है कि इसी वजह से बांगर ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
कॉमेंट्रेटर के बाद अब कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं सहवाग
5 of 5
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : Getty
बांगर के कोच पद से इस्तीफा देने के बाद आ रही खबरों की मानें तो टीम के मेंटर रहे वीरेन्द्र सहवाग अब टीम के नए कोच बन सकते हैं। हालांकि टीम मैनेजमेंट की तरफ से सहवाग को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यदि सहवाग टीम के कोच बनते हैं तो टीम मैनेजमेंट को बड़ी उम्मीदें होंगी कि वो टीम को इस बार बड़ी कामयाबी दिलाएं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।