{"_id":"5b114c104f1c1b926e8b5d0b","slug":"alastair-cook-create-histoy-and-make-world-record-during-engvpak-2nd-test-at-lords","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एलिस्टर कुक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतनी कम उम्र में स्टार खिलाड़ी को पीछे छोड़ दिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एलिस्टर कुक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतनी कम उम्र में स्टार खिलाड़ी को पीछे छोड़ दिया
Fri, 01 Jun 2018 07:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 01 Jun 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एलिस्टर कुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शिरकत करते ही इतिहास रच दिया। वह लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। दरअसल, कुक ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट में यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी एलन बॉर्डर के 153 टेस्ट मैच के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
2 of 5
एलिस्टर कुक
लॉड्स टेस्ट में कुक ने मैदान पर कदम रखते ही इस शानदार उपलब्धि को अपने नाम कर लिया। कुक अब दुनिया के इकलौते ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने लगातार 154 टेस्ट खेला है। इस मामले में कुक ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। कुक ने 33 साल की उम्र में ही कुक ने यह उपलब्धि अपने नाम हासिल किया, जबकि एलन बॉर्डर ये रिकॉर्ड 38 साल के उम्र में अपने नाम किया था। बता दें कि बॉर्डर ने 1979 से 1994 तक अपने देश की तरफ से लगातार 153 टेस्ट मैच खेले थे।
3 of 5
एलिस्टर कुक
गौरतलब है कि कुक ने टीम इंडिया के खिलाफ साल 2006 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उस मैच में कुक ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। हालांकि वह बिमार होने के कारण आखिरी टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे। इसके बाद कुक ने एक भी टेस्ट मैच मिस नही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एलेस्टर कुक, जो रूट
33 साल के कुक ने अभी तक 156 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 32 शतक, 56 अर्धशतक और 5 दोहरा शतकों के साथ 12099 रन दर्ज किए हैं। लार्ड्स टेस्ट मैच में कुक ने पहली पारी में 70 रन बनाये लेकिन दूसरी पारी में वह केवल एक रन बनाकर आउट हो गये थे। पाकिस्तान ने यह टेस्ट नौ विकेट से जीतकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
विज्ञापन
5 of 5
एलिस्टर कुक
लगातार टेस्ट मैच खेलने के रिकॉर्ड के मामले में कुक और बॉर्डर के बाद तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मार्क वॉ (107), चौथे नंबर पर टीम इंडिया के दिग्गज सुनील गावस्कर (106) और पांचवें नंबर पर न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम (101) का नंबर आता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।