{"_id":"5ca97fd2bdec221441199123","slug":"alzarri-joseph-breaks-sohail-tanvir-11-years-old-bowling-record-in-ipl-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2019: अल्जारी जोसेफ ने तोड़ा सोहेल तनवीर का 11 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019: अल्जारी जोसेफ ने तोड़ा सोहेल तनवीर का 11 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 07 Apr 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Alzarri Joseph
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अल्जारी जोसेफ (6 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी और किरोन पोलार्ड (46*) की तूफानी पारी की बदौलत मुंबई ने इंडियन टी-20 लीग के 19वें मुकाबले में हैदराबाद को 40 रन से हराया। इसके साथ ही मुंबई ने इस सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। वहीं मुंबई के धाकड़ गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने अपने डेब्यू मैच में ही इंडियन टी-20 लीग का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
2 of 5
sohail tanvir
दरअसल इंडियन टी-20 लीग के पहले सीजन में राजस्थान के पूर्व तेज गेंदबाज और पाक खिलाड़ी सोहेल तनवीर ने चेन्नई के खिलाफ 14 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। लीग के इतिहास में यह गेंदबाजी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था, लेकिन अल्जारी ने 3.4 ओवर में 12 रन देकर छह विकेट चटकाए और यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।
3 of 5
Alzarri Joseph
अपना डेब्यू आईपीएल खेल रहे अल्जारी जोसेफ ने अपनी पहली ओवर की पहली ही गेंद पर वॉर्नर को बोल्ड कर दिया। इसके बाद जोसेफ ने सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर विजय शंकर को हर्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Alzarri Joseph
15वें ओवर की चौथी गेंद पर अल्जारी जोसेफ ने मुंबई को छठा झटका दिया। उसने दीपर हुड्डा को क्लीन बोल्ड कर दिया। अगली ही गेंद पर जोसेफ ने बल्लेबाजी करने आए राशिद खान (0) को आउट किया और मुंबई का सातवां विकेट चटकाया।
विज्ञापन
5 of 5
मुंबई इंडियंस
अल्जारी ने आखिरी दो विकेट भुवनेश्वर कुमार (2) और सिद्धार्थ कौल (0) के रूप में लिए। इसके साथ ही उन्होंने इस मैच में सबसे ज्यादा छह विकेट चटकाए।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष, खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।