सब्सक्राइब करें

Arjun-Saniya Wedding: जब सचिन की आंखों में दिखा गर्व और प्यार, बेटे अर्जुन से कहा- मुझे तुम पर फख्र है; Video

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 25 Feb 2026 08:52 PM IST
सार

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के लाडले अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही सानिया चंदोक के साथ शादी के बंधने वाले हैं। गुरुवार को मुंबई इंडियंस की तरफ से एक भावुक वीडियो साझा किया गया, जिसमें सचिन एक पिता की भूमिका में नजर आए। आइये देखते हैं...

विज्ञापन
Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Sachin Tendulkar Ambani Family pre wedding celebration video
अंबानी परिवार और तेंदुलकर परिवार - फोटो : MI (videograb)
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर इस समय खुशियों का माहौल है। बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी सानिया चंदोक से होने जा रही है और इसी खुशी के मौके पर अंबानी परिवार ने तेंदुलकर परिवार को खास तौर पर आमंत्रित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस खास मुलाकात का एक भावुक वीडियो अब मुंबई इंडियंस की ओर से जारी किया गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos
Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Sachin Tendulkar Ambani Family pre wedding celebration video
सचिन-अर्जुन - फोटो : MI (videograb)
जब पिता की भूमिका में नजर आए सचिन
वीडियो में माहौल बेहद आत्मीय और पारिवारिक नजर आ रहा है। हर किसी के चेहरे पर मुस्कान है, लेकिन सबसे ज्यादा दिल छू लेने वाला पल तब आता है जब सचिन अपने बेटे अर्जुन की ओर देखते हुए कहते हैं, मुझे तुम पर गर्व है। इन शब्दों में एक पिता का गर्व, स्नेह और विश्वास साफ झलकता है। सचिन की आवाज में भावनाएं साफ महसूस की जा सकती हैं। यह सिर्फ एक औपचारिक बधाई नहीं, बल्कि उस सफर की स्वीकृति है जो अर्जुन ने अपने दम पर तय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Sachin Tendulkar Ambani Family pre wedding celebration video
तेंदुलकर परिवार - फोटो : MI (videograb)
तेंदुलकर परिवार के लिए भावुक पल
अंबानी परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दोनों परिवारों के बीच गर्मजोशी और अपनापन देखने को मिला। शादी की तैयारियों के बीच यह खास पल तेंदुलकर परिवार के लिए और भी यादगार बन गया। वीडियो में अर्जुन हल्की मुस्कान के साथ अपने पिता की बात सुनते नजर आते हैं। पिता के मुंह से 'मुझे तुम पर गर्व है' सुनना किसी भी बेटे के लिए जीवन का सबसे बड़ा सम्मान होता है और यही भाव इस वीडियो को खास बना देता है। सोशल मीडिया पर फैंस भी इस पल को देखकर भावुक हो गए हैं। 
Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Sachin Tendulkar Ambani Family pre wedding celebration video
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक - फोटो : instagram
कौन हैं अर्जुन की मंगेतर सानिया चंदोक?
अर्जुन की सगाई सानिया चंदोक के साथ हुई है। सानिया मुंबई के प्रसिद्ध व्यवसायी रवि घई की पोती हैं। घई परिवार हॉस्पिटेलिटी और खाद्य क्षेत्र में सुप्रसिद्ध है, जिसके पास इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी का स्वामित्व है। अर्जुन और सानिया की सगाई एक निजी कार्यक्रम में हुई जिसमें करीबी दोस्त और दोनों परिवार के सदस्य शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Sachin Tendulkar Ambani Family pre wedding celebration video
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक - फोटो : instagram
अर्जुन का क्रिकेट करियर 
25 वर्षीय अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। आईपीएल 2026 के लिए हुई मिनी नीलामी से पहले लखनऊ सुपरजाएंट्स ने अर्जुन को मुंबई से ट्रेड किया था। उन्होंने 2020/21 सीजन में मुंबई के साथ अपने घरेलू करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने हरियाणा के खिलाफ एक टी20 मैच में पदार्पण किया। इससे पहले, उन्होंने जूनियर स्तर पर मुंबई का प्रतिनिधित्व किया और भारत की अंडर-19 टीम में जगह बनाई। 2022/23 घरेलू सीजन में वह गोवा चले गए, जहां उन्होंने प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए में डेब्यू किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed