सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ZIM Live Streaming Telecast: T20 World Cup Super 8 When, Where and How to Watch India vs Zimbabwe

IND vs ZIM Live Streaming: बारिश बिगाड़ देगी भारत का खेल, कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम और पिच? जानिए सबकुछ

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 26 Feb 2026 08:26 AM IST
विज्ञापन
सार

India vs Zimbabwe (IND vs ZIM) T20 World Cup 2026 Live Streaming, Telecast: भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का मुकाबला गुरुवार को चेन्नई में खेला जाएगा। एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहने की उम्मीद है, जबकि मौसम भी पूरी तरह साफ रहेगा।

IND vs ZIM Live Streaming Telecast: T20 World Cup Super 8 When, Where and How to Watch India vs Zimbabwe
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : ANI-ICC
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत का सामना जिम्बाब्वे से गुरुवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में यह मुकाबला बड़े अंतर से जीतना होगा, जिससे उसके नेट रन रेट में सुधार होगा। हालांकि, जिम्बाब्वे के पास खोने को कुछ नहीं है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की सेना उसे हल्के में नहीं लेना चाहेगी।
Trending Videos


ये भी पढ़ें: IND vs ZIM T20 Playing 11: दो बदलावों के साथ उतरेगा भारत, तिलक और सुंदर का कटेगा पत्ता! सैमसन-अक्षर की वापसी?
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ZIM Live Streaming Telecast: T20 World Cup Super 8 When, Where and How to Watch India vs Zimbabwe
भारतीय टीम - फोटो : PTI
भारत की नजरें वापसी पर
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम को सुपर-8 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी थी। जसप्रीत बुमराह को छोड़कर बाकी खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत हर हाल में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगा।

बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक की प्रेस कॉन्फ्रेंस पहले ही इस बात का संकेत दे चुकी है कि टीम संयोजन में बदलाव हो सकते हैं। माना जा रहा है कि तिलक वर्मा की जगह संजू सैमसन की वापसी हो सकती है। वहीं, अक्षर पटेल को वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर मौका मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल सकती है भारत की प्लेइंग 11, तिलक की जगह नंबर-3 पर खेल सकते हैं संजू सैमसन

IND vs ZIM Live Streaming Telecast: T20 World Cup Super 8 When, Where and How to Watch India vs Zimbabwe
जिम्बाब्वे टीम - फोटो : IANS
उलटफेर के इरादे से उतरेगी जिम्बाब्वे की टीम
सिकंदर रजा की अगुआई में जिम्बाब्वे की टीम भी वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद वापसी की कोशिश करेगी। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के चलते टीम को काफी सराहना मिल चुकी है। ब्रायन बेनेट अच्छी फॉर्म में हैं, जबकि कप्तान सिकंदर रजा पर भी टीम को काफी भरोसा होगा। तेज गेंदबाजी आक्रमण में ब्रैड इवांस, ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारावा अहम भूमिका निभा सकते हैं। वहीं, वेलिंग्टन मसाकाद्जा की वापसी भी संभव है, जो भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ बाएं हाथ के स्पिन से चुनौती पेश कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: करो या मरो मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे रिंकू सिंह? कोटक ने दिया अपडेट; अभिषेक के फॉर्म पर भी बोले

कैसी रहेगी चेन्नई की पिच?
  • चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच इस टी20 विश्व कप में बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हुई है।
  • यहां औसत रन रेट 9.12 रहा है। यह हाई-स्कोरिंग मुकाबलों की ओर इशारा करता है।
  • नई गेंद से तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है।
  • नई सतह पर अच्छी उछाल और रफ्तार है, जिससे सेट होने के बाद बल्लेबाज खुलकर रन बना सकते हैं।
  • अब तक खेले गए मैचों में लगभग 55.93% विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं।
  • हालांकि, यह टूर्नामेंट का सातवां मैच इस मैदान पर होगा, इसलिए पिच पर स्पिनरों की भूमिका भी बढ़ सकती है।
  • कुल मिलाकर यह पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जा रही है, लेकिन स्पिनरों को भी मैच में प्रभाव डालने का मौका मिल सकता है।

कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबले के दौरान चेन्नई का मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में दर्शकों को पूरा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

IND vs ZIM Live Streaming Telecast: T20 World Cup Super 8 When, Where and How to Watch India vs Zimbabwe
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : ANI
हम यहां आपको भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्व कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्व कप का मैच कब खेला जाएगा?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्व कप का मैच 26 फरवरी यानी गुरुवार को खेला जाएगा।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्व कप का मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्व कप का मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्व कप का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्व कप का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा। 

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्व कप का मैच कहां देख पाएंगे?
टी20 विश्व कप के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। वहीं, डीडी फ्री डिश पर भी इस मैच को आप लाइव देख सकेंगे। डीडी स्पोर्ट्स पर भी यह मैच प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed