सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Mitchell Santner Achieves Rare T20I Double, Becomes First Kiwi to Reach 1000 Runs and 100 Wickets

T20 World Cup: टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मिचेल सैंटनर का अनूठा डबल, अब तक सिर्फ छह खिलाड़ी कर सके हैं ऐसा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 26 Feb 2026 11:04 AM IST
विज्ञापन
सार

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,000 रन और 100 विकेट लेने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में उनकी 47 रन की अहम पारी ने टीम को 168/7 तक पहुंचाया। सैंटनर इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले कीवी खिलाड़ी भी हैं।

Mitchell Santner Achieves Rare T20I Double, Becomes First Kiwi to Reach 1000 Runs and 100 Wickets
मिचेल सैंटनर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,000 रन और 100 विकेट निकालने वाले आईसीसी के पूर्ण सदस्य देश के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। वह इस मुकाम को हासिल करने वाले पहले कीवी खिलाड़ी भी हैं। 
Trending Videos

मिचेल सैंटनर ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 26 गेंदों का सामना करते हुए चार छक्कों और दो चौकों के साथ 47 रन की पारी खेली। सैंटनर ने यह पारी उस समय खेली, जब कीवी टीम 84 के स्कोर तक अपने छह विकेट खो चुकी थी। यहां से सैंटनर ने कोल मैककोन्ची के साथ 47 गेंदों में 84 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 168/7 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आईसीसी के पूर्ण सदस्य देश की तरफ से अब तक सिर्फ छह ही खिलाड़ी 1,000 रन बनाने के साथ 100 विकेट हासिल कर सके हैं। इनमें सैंटनर के अलावा, शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी, सिकंदर रजा, हार्दिक पांड्या और शादाब खान का नाम शामिल है।

आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने सात विकेट खोकर 168 रन बनाए। टिम सीफर्ट ने फिन एलन के साथ 3.1 ओवरों में 30 रन की साझेदारी की। एलेन 13 गेंदों में चार बाउंड्री के साथ 23 रन बनाकर आउट हुए। अगले ही ओवर में टिम सीफर्ट (8) भी पवेलियन लौट गए।

कीवी टीम ने 34 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे, लेकिन यहां से ग्लेन फिलिप्स ने रचिन रवींद्र के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 75 के स्कोर तक पहुंचाया। फिलिप्स 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से टीम ने 84 के स्कोर तक अपने छह विकेट खो दिए।

इसके बाद कप्तान सैंटनर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कोल मैककोन्ची के साथ 84 रन की साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। सैंटनर ने 47 रन टीम के खाते में जोड़े, जबकि कोल ने 23 गेंदों में पांच बाउंड्री के साथ 31 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से महेश तीक्षणा और दुष्मंथा चमीरा ने तीन-तीनविकेट निकाले। एक विकेट दुनिथ वेलालगे ने हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed