{"_id":"68b57334d261359c3f0b9bf5","slug":"asia-cup-2025-suryakumar-yadav-can-equal-rohit-sharma-record-most-t20i-century-by-player-2025-09-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: रोहित शर्मा के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं सूर्यकुमार, एक शतक लगाते ही इस सूची में होंगे शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: रोहित शर्मा के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं सूर्यकुमार, एक शतक लगाते ही इस सूची में होंगे शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 01 Sep 2025 03:49 PM IST
सार
सूर्यकुमार के पास एशिया कप के दौरान रोहित शर्मा की बराबरी करने का मौका रहेगा और वह एक शतक लगाते ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक सैकड़ा लगाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 4
सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव एशिया कप से मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। सूर्यकुमार लंबे समय से चोट के कारण बाहर चल रहे हैं, लेकिन अब वह नौ सितंबर से यूएई में होने वाले एशिया कप में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे। सूर्यकुमार के पास इस दौरान रोहित शर्मा की बराबरी करने का मौका रहेगा और वह एक शतक लगाते ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक सैकड़ा लगाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हो जाएंगे।
Trending Videos
2 of 4
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : BCCI
सूर्यकुमार की हुई थी सर्जरी
सूर्यकुमार को चोट के कारण सर्जरी करानी पड़ी थी और उन्हें रिहैब से गुजरना पड़ा। सूर्यकुमार की 2023 में टखने की और 2024 की शुरुआत में स्पोर्ट्स हर्निया की एक और सर्जरी हुई थी। एशिया कप के लिए भारतीय टीम के सदस्य चार सितंबर में दुबई में एकत्रित होंगे। भारत इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को करेगा। इसके बाद 14 सितंबर को दुबई में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगा। सुपर फोर चरण से पहले उसका तीसरा ग्रुप मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर
- फोटो : BCCI
आईपीएल में शानदार फॉर्म में थे सूर्यकुमार
सूर्यकुमार आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में दिख रहे थे और उन्होंने 717 रन बनाए थे जो साई सुदर्शन के बाद किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन थे। वह सचिन तेंदुलकर के बाद एक ही सीजन में 600 से अधिक रन बनाने वाले मुंबई इंडियंस के दूसरे बल्लेबाज भी बने थे। उनके फॉर्म ने मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस पर जीत भी शामिल थी, लेकिन दूसरे क्वालिफायर मैच में टीम हारकर बाहर हो गई।
4 of 4
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : PTI
क्या इतिहास रच पाएंगे सूर्यकुमार?
सूर्यकुमार के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में चार शतक हैं और वह इस प्रारूप में सबसे ज्यादा सैकड़ा लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे आगे भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल हैं। रोहित और मैक्सवेल के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में पांच-पांच शतक हैं। यानी अगर सूर्यकुमार एशिया कप के दौरान एक शतक लगाने में सफल रहे तो वह इस मामले में रोहित और मैक्सवेल की बराबरी कर लेंगे। हालांकि, अगर उन्होंने दो शतक लगाए तो वह रोहित और मैक्सवेल को पीछे छोड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X