Rare Celestial Events: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए सितंबर का महीना बेहद खास है। महीने के शुरुआत में पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है, तो वहीं आखिरी में सूर्य ग्रहण का दुर्लभ नजारा दिखेगा। साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आते हैं और सूर्य का प्रकाश पृथ्वी की वजह से चंद्रमा पर नहीं पड़ता। इस घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है।
Rare Celestial Events: सितंबर में घटेंगी ये दुर्लभ खगोलीय घटनाएं, जानिए भारत में क्या-क्या दिखेगा
Rare Celestial Events: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए सितंबर का महीना बेहद खास है। महीने के शुरुआत में पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है, तो वहीं आखिरी में सूर्य ग्रहण का दुर्लभ नजारा दिखेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह चंद्र ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में नजर आएगा। यह 2025 का दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण होने के साथ ही हाल के वर्षों में सबसे लंबे चंद्र ग्रहणों में से एक होगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, सितंबर 2025 का पूर्ण चंद्र ग्रहण 1 घंटा 22 मिनट तक चलेगा।
कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?
7 और 8 सितंबर की रात को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश के साथ ही सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और अन्य मध्य पूर्वी देशों समेत एशिया के ज्यादातर इलाकों में देखा जा सकता है। साथ ही यह अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में भी दिखेगा।
Viral Video: चिलचिलाती धूप में बच्चों को साइकिल पर बैठाकर स्कूल ले जाती दिखी मां, लोग बोले- सबसे बड़ी योद्धा
21 सितंबर को लगेगा सूर्य ग्रहण
21 सितंबर 2025 को आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण मुख्य रूप से दक्षिणी गोलार्ध में नजर आएगा। साल 2025 का यह आखिरी ग्रहण होगा। अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, 21 सितंबर 2025 को लगने वाला आंशिक सूर्य ग्रहण 4 घंटे 24 मिनट का होगा। यह भारतीय समयानुसार रात 10.59 मिनट पर शुरू होगा और 22 सितंबर को सुबह 1.11 बजे यह अपने चरम पर होगा और 3.23 बजे समाप्त होगा।
Venomous Snake: किंग कोबरा नहीं, ये है दुनिया का सबसे जहरीला सांप, काटने से पलभर में हो सकती है इंसान की मौत
कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में के कुछ इलाकों में यह अच्छी तरह से दिखाई देगा। लेकिन ग्रहण के समय भारत में रात होगी, ऐसे में यहां रहने वालों को यह दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और दक्षिण प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में ही दिखेगा

कमेंट
कमेंट X