सब्सक्राइब करें

Asia Cup Points Table: किस तरह भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है फाइनल मैच? जानें समीकरण और अंक तालिका का हाल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 22 Sep 2025 08:27 PM IST
सार

सुपर चार चरण में शीर्ष दो टीमें फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। एक सवाल जो सभी के दिल में है, वो यह कि क्या अब भी भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबले की गुंजाइश बची है? आइए हम आपको बताते हैं कि किस समीकरण के तरह ये दोनों टीमें एक दूसरे के सामने फाइनल में हो सकती हैं...

विज्ञापन
Asia Cup Super four stage Points Table know equation how could India-Pakistan final match unfold Team Position
एशिया कप अंक तालिका - फोटो : PTI
भारतीय टीम का एशिया कप में अजेय अभियान जारी है और उसने टूर्नामेंट में लगातार चार मैच जीते हैं। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम एशिया कप में खिताब के बचाव के लिए उतरी है और वह फाइनल में जगह बनाने की प्रबल दावेदार है। भारत ने टूर्नामेंट में दो बार चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को दो बार हराया है और फैंस को इंतजार है कि ये दोनों टीमें खिताबी मुकाबले में भी आमने-सामने हों। 
Trending Videos
Asia Cup Super four stage Points Table know equation how could India-Pakistan final match unfold Team Position
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
शीर्ष दो टीमें फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी 
भारत ने ग्रुप चरण में यूएई, पाकिस्तान और ओमान को हराकर सुपर चार चरण के लिए क्वालिफाई किया, जबकि पाकिस्तान को यूएई और ओमान के खिलाफ जीत मिली, लेकिन भारत से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान ने सुपर चार चरण में अपना पहला मैच गंवा दिया है और उसे फाइनल में पहुंचने के लिए अगले दोनों मैच जीतने होंगे। पाकिस्तान का सामना अब मंगलवार को श्रीलंका से होगा। अगर पाकिस्तान ये मैच नहीं जीत सकी तो उसके लिए फाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो जाएंगे, ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरी बार भिड़ंत नहीं हो सकेगी। मालूम हो कि सुपर चार चरण में शीर्ष दो टीमें फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। एक सवाल जो सभी के दिल में है, वो यह कि क्या अब भी भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबले की गुंजाइश बची है? आइए हम आपको बताते हैं कि किस समीकरण के तरह ये दोनों टीमें एक दूसरे के सामने फाइनल में हो सकती हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
Asia Cup Super four stage Points Table know equation how could India-Pakistan final match unfold Team Position
पाकिस्तान टीम - फोटो : PTI
पाकिस्तान को करना होगा बेहतर प्रदर्शन
पाकिस्तान को फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए बेहतर प्रदर्शन करना होगा। पाकिस्तान अगर श्रीलंका के खिलाफ हार गया तो वह सुपर चार चरण में सिर्फ दो अंक ही ले पाएगा। श्रीलंका के बाद पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से होना है और अगर टीम बांग्लादेश को हराने में सफल रही तो उसके दो अंक होंगे। लेकिन अगर पाकिस्तान श्रीलंकाई टीम को हरा देती है, तो फिर उसे फाइनल की संभावनाओं को मजबूत करने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ जीत चाहिए होगी। ऐसे में उसके चार अंक होंगे। 
Asia Cup Super four stage Points Table know equation how could India-Pakistan final match unfold Team Position
भारतीय टीम - फोटो : PTI
भारत को जीतने होंगे अगले दो मैच
पहला मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही भारतीय टीम को फाइनल में बिना किसी अगर-मगर के पहुंचने के लिए श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ अपने दोनों मैच जीतने होंगे। भारत का सामना अब बुधवार को बांग्लादेश से होगा और अगर टीम इसमें भी जीत दर्ज करने में सफल रही तो फाइनल के बेहद करीब पहुंच जाएगी। लेकिन उसे फिर शुक्रवार को होने वाले मैच में श्रीलंका को भी हराना होगा जिससे छह अंक लेकर वह फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी। अगर भारत अगले दो में से एक मैच भी हार तो उसके चार अंक होंगे और नेट रन रेट के आधार पर मामला फंस सकता है। 
विज्ञापन
Asia Cup Super four stage Points Table know equation how could India-Pakistan final match unfold Team Position
श्रीलंकाई टीम - फोटो : ANI
श्रीलंका-बांग्लादेश की स्थिति
श्रीलंका और बांग्लादेश की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। श्रीलंका ग्रुप चरण में अजेय रही थी, लेकिन सुपर चार चरण के पहले मैच में बांग्लादेश ने उसे हराया। श्रीलंका को फाइनल में जाने के लिए अगले दो मैच जीतने होंगे, जबकि यह प्रार्थना करनी होगी कि बांग्लादेश अपने दोनों मैच हारे जिससे चार अंक लेकर वह क्वालिफाई कर सके। वहीं, बांग्लादेश के लिए भी यही समीकरण है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed