सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Andrew McDonald statement on cameron green not bowling in IPL says he needs to strike a balance

IPL 2026: ग्रीन के आईपीएल में गेंदबाजी नहीं करने पर आया मैकडोनाल्ड का बयान, बोले- उन्हें संतुलन बनाना होगा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Sovit Chaturvedi Updated Tue, 31 Mar 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार

केकेआर के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में गेंदबाजी नहीं की थी। इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जो बयान दिया था उससे विवाद पैदा हुआ था। अब ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इसे लेकर बयान दिया है।

IPL 2026: Andrew McDonald statement on cameron green not bowling in IPL says he needs to strike a balance
कैमरन ग्रीन - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि कैमरन ग्रीन से आईपीएल और आस्ट्रेलिया क्रिकेट में काफी उम्मीदें हैं, लेकिन इस ऑलराउंडर खिलाड़ी में वह काबिलियत है जिससे वे इन उम्मीदों को संतुलित करते हुए अपने करियर को लगातार ऊंचाइयों की ओर ले जा सकते हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के पहले मैच में चोटिल ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने को लेकर पूछे गए सवाल पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे की टिप्पणी से विवाद पैदा हो गया था। बाद में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि केकेआर टीम प्रबंधन को उनकी चोट के बारे में पूरी तरह से पता था और वह 10-12 दिन और गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे।
Trending Videos


मैकडोनाल्ड बोले- ग्रीन से काफी उम्मीदें 
मैकडोनाल्ड ने कहा, आईपीएल में काफी अपेक्षाएं हैं। आस्ट्रेलियाई टीम में भी उनसे काफी अपेक्षाएं हैं। यह अनुचित नहीं है क्योंकि ऑलराउंडरों से हमेशा उम्मीद रहती है। हमें पता है कि वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्हें सभी अपेक्षाओं के बीच संतुलन बनाना होगा, खासकर तीनों प्रारूप में खेलने को लेकर। यह किसी भी क्रिकेटर के लिए चुनौतीपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केकेआर को महंगा पड़ा ग्रीन का गेंदबाजी नहीं करना
ग्रीन को केकेआर ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था और वह आईपीएल में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने थे। हालांकि, पहले मैच में उनका गेंदबाजी नहीं करना केकेआर को महंगा पड़ा था क्योंकि टीम 221 रनों के लक्ष्य का बचाव नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed