GT Inning
83/1 (9.2 ov)
Shubman Gill 39(26)*
Jos Buttler 26 (19)
Punjab Kings elected to bowl
{"_id":"69cbc8051a592e67310c0047","slug":"pakistan-opener-fakhar-zaman-suspended-for-two-matches-of-the-pakistan-super-league-know-all-details-2026-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान क्रिकेट शर्मसार: पीसीबी ने फखर जमां को दो मैच के लिए किया निलंबित, गेंद से छेड़खानी करने की मिली सजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान क्रिकेट शर्मसार: पीसीबी ने फखर जमां को दो मैच के लिए किया निलंबित, गेंद से छेड़खानी करने की मिली सजा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 31 Mar 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
सार
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां पर मंगलवार को गेंद से छेड़खानी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग के दो मैचों से निलंबित कर दिया गया। सारे सबूतों और फखर की दलील सुनने के बाद यह सजा तय की गई है।
फखर जमां
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी फखर जमां को गेंद से छेड़खाFनी करने के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 के दो मैचों के लिए निलंबित कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। पीसीबी ने बताया कि मैच रेफरी ने फखर को लेवल तीन के अपराध का दोषी पाया जो पीएसएल में खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आचार संहिता की धारा 2.14 के उल्लंघन को लेकर है।
Trending Videos
क्या है मामला?
मालूम हो कि 29 मार्च को गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स के खिलाफ कराची किंग्स को अंतिम छह गेंदों में 14 रन की दरकार थी। आखिरी ओवर की शुरुआत से ठीक पहले लाहौर के कप्तान शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और फखर जमां एक साथ खड़े होकर गेंद को हाथ में लेकर चर्चा कर रहे थे। इस बीच फखर गेंद को खुरचते नजर आए। मैदानी अंपायर ने पाया कि गेंद की स्थिति के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ की गई है। इसके चलते लाहौर कलंदर्स पर पांच रनों की पेनाल्टी लगाई गई और पुरानी गेंद को बदलकर नई गेंद मैच में शामिल की गई। इसी के साथ मैच का समीकरण बदल गया और अब कराची किंग्स को जीत के लिए छह गेंदों में महज 9 रन की दरकार थी। अब्बास अफरीदी ने एक चौका और एक छक्का लगाकर टीम को चार विकेट से जीत दिलाई।

फखर ने दी थी फैसले को चुनौती
फखर जमां पर यह आरोप आचार संहिता की धारा 2.14 के उल्लंघन से जुड़ा है, जो गेंद की स्थिति बदलने से संबंधित है। फखर पर मैदानी अंपायर शाहिद सैकत और फैसल खान अफरीदी, टीवी अंपायर आसिफ याकूब और फोर्थ अंपायर तारिक राशिद ने आरोप लगाया था। हालांकि, फखर ने इस अपराध से इनकार करते हुए आरोप को चुनौती देने का फैसला किया, जिसके बाद मामले को लेकर सुनवाई हुई। लेवल-3 के अपराध के लिए कम से कम एक मैच से लेकर अधिकतम दो मुकाबलों तक का बैन लग सकता है। पाकिस्तान सुपर लीग की आचार संहिता के तहत, खिलाड़ियों को मैच रेफरी का लिखित फैसला मिलने के 48 घंटों के भीतर टूर्नामेंट की तकनीकी समिति के पास अपील करने का अधिकार होता है।

मैच रेफरी रोशन महानामा ने सबूतों की समीक्षा करने और फखर की बात सुनने के बाद यह फैसला सुनाया है। सुनवाई के दौरान लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह आफरीदी, टीम डायरेक्टर समीन राणा और मैनेजर फारूक अनवर मौजूद थे। लाहौर कलंदर्स तीन अप्रैल को मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ, जबकि नौ अप्रैल को इस्लामाबाद यूनाइटेड के विरुद्ध मुकाबला खेलेगी, जिसमें फखर जमां को खेलने को इजाजत नहीं होगी।