{"_id":"5d949dbb8ebc3e01376a9b67","slug":"australia-alyssa-healy-created-new-record-in-women-s-t20is-after-slamming-century-against-srilanka","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलीसा हेली ने टी-20 में बनाया नया कीर्तिमान, तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलीसा हेली ने टी-20 में बनाया नया कीर्तिमान, तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 02 Oct 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
एलिसा हीली
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली ने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 148 रन बनाकर महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक पारी में सर्वोच्च स्कोर का नया विश्व रिकार्ड बनाया। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में हीली ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड बना डाले।
2 of 4
एलिसा हीली
- फोटो : social media
विकेटकीपर बल्लेबाज हीली ने अपनी पारी में केवल 61 गेंदें खेली और इस दौरान 19 चौके और सात छक्के लगाए। हीली ने मात्र 46 गेंदों में अपना शतक पूरा कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरा और ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहला सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
3 of 4
एलिसा हीली
- फोटो : social media
हीली ने हमवतन मेग लैनिंग का रिकार्ड तोड़ा जिन्होंने इसी साल जुलाई में चेम्सफोर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 133 रन बनाए थे। 29 वर्षीय खिलाड़ी ने हाल ही में अपने 100 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच पूरे किए। आस्ट्रेलिया ने यह मैच 132 रन से जीतकर तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एलिसा हीली
- फोटो : social media
आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हीली की तूफानी पारी और राचेल हेन्स के 41 रन की मदद से दो विकेट पर 226 रन बनाए और अपने पिछले सर्वोच्च स्कोर की बराबरी की। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम सात विकेट पर 94 रन ही बना पाई। उसकी तरफ से चमारी अटापट्टू ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। आस्ट्रेलिया के लिए निकोला कैरी ने 15 रन देकर तीन विकेट लिए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।