{"_id":"689708d99a28cc01a90b7f34","slug":"australia-new-opening-pair-for-t20-world-cup-2026-travis-head-will-be-mitchell-marsh-partner-2025-08-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 WC 2026: टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की नई ओपनिंग जोड़ी, मार्श का जोड़ीदार होगा यह विस्फोटक बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC 2026: टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की नई ओपनिंग जोड़ी, मार्श का जोड़ीदार होगा यह विस्फोटक बल्लेबाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डार्विन (ऑस्ट्रेलिया)
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 09 Aug 2025 02:22 PM IST
सार
अब टी20 टीम की कमान संभाल रहे इस 33 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ सभी पांच मैचों में पारी का आगाज करने के बाद शीर्ष क्रम में बने रहेंगे।
ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने पुष्टि की है कि वह निकट भविष्य में ट्रेविस हेड के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी टीम अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले सही प्लेइंग-11 तैयार करना चाहती है। मार्श का 2021 में टी20 विश्व कप में तीसरे नंबर पर उतरना निर्णायक साबित हुआ था। उन्होंने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को अपना पहला खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हालांकि, टी20 में यह ऑस्ट्रेलिया की नई ओपनिंग जोड़ी होगी। हालफिलहाल में टीम ने इस प्रारूप में ओपनिंग में कई प्रयोग किए, लेकिन कुछ कामयाब नहीं हो पाया।
Trending Videos
2 of 4
ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : ANI
अब टी20 टीम की कमान संभाल रहे इस 33 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ सभी पांच मैचों में पारी का आगाज करने के बाद शीर्ष क्रम में बने रहेंगे। कैरेबियाई दौरे से पहले उन्होंने ऐसा सिर्फ एक बार किया था। मार्श ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज से पहले शुक्रवार को मीडिया से कहा, 'निकट भविष्य में मैं और हेडी पारी की शुरुआत करेंगे। हम दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी क्रिकेट खेली है और हमारे बीच बहुत अच्छा तालमेल है। विश्व कप को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को अपनी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
हेड और मैक्सवेल
- फोटो : ANI
मार्श और हेड ने अभी तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक साथ पारी की शुरुआत नहीं की है, लेकिन वनडे जोड़ी के रूप में उनका रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने पांच पारियों में 70.50 की शानदार औसत से 282 रन बनाए हैं। पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद डेविड वॉर्नर के संन्यास लेने के बाद से ऑस्ट्रेलिया ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में कई सलामी बल्लेबाजों को आजमाया है।
4 of 4
ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : Twitter
इनमें मैथ्यू शॉर्ट, ग्लेन मैक्सवेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क शामिल हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया सीरीज में मैक्सवेल ने मार्श के साथ पारी की शुरुआत की थी। मैक्सवेल कुछ खास नहीं रहे थे। वहीं, फ्रेजर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू के बाद कुछ खास नहीं कर पाए हैं। भारत और श्रीलंका अगले वर्ष फरवरी में टी-20 विश्व कप की संयुक्त मेजबानी करेंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।