फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेब्यू सीरीज में सर्वाधिक विकेट: 27 शिकार के साथ अक्षर पटेल ने की 42 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

Sat, 06 Mar 2021 05:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 06 Mar 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
Axar Patel picks up most wickets by Indian bowler in debut series and equals to 42-year-old record
अक्षर पटेल - फोटो : ट्विटर @WisdenIndia

अपनी फिरकी से अंग्रेजों को नचाने वाले टीम इंडिया के युवा स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल का क्या कहना। पटेल की जितनी तारीफ की जाए उनकी कम है। चौथे टेस्ट में अक्षर ने दोनों पारियों में कुल मिलाकर नौ विकेट चटकाए। इसके साथ ही अपने डेब्यू सीरीज में इस युवा गेंदबाज ने कुल 27 विकेट हासिल किए। 27 शिकार के साथ अक्षर पटेल ने 42 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 




 

Axar Patel picks up most wickets by Indian bowler in debut series and equals to 42-year-old record
अक्षर पटेल - फोटो : ट्विटर @BCCI

चौथे व आखिरी टेस्ट में अक्षर ने पहली पारी में अक्षर ने 68 रन देकर चार विकेट जबकि दूसरी पारी में एक बार फिर उन्होंने पांच विकेट हॉल लेने का कमाल किया। दूसरी पारी में इस युवा गेंदबाज ने 48 रन देकर पांच विकेट चटकाए।  इस सीरीज में इस युवा गेंदबाज ने कुल 27 विकेट हासिल किए।

Axar Patel picks up most wickets by Indian bowler in debut series and equals to 42-year-old record
अक्षर पटेल - फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo

डेब्यू सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में इस युवा गेंदबाज ने 42 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की। इससे पहले 1979-80 के समय में दिलीप जोशी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कमाल किया था।  इन दोनों के अलावा शिवलाल यादव ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने डेब्यू सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने का कमाल किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1979-80 में 24 विकेट चटकाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Axar Patel picks up most wickets by Indian bowler in debut series and equals to 42-year-old record
अक्षर पटेल - फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo

अक्षर पटेल ने 13 फरवरी 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में डेब्यू किया था। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए डेब्यू मैच को पटेल ने यादगार बनाया। अपने डेब्यू मैच में ही इस युवा गेंदबाज ने सात विकेट हासिल किए थे। इसमें उन्होंने दूसरी पारी में पांच विकेट हॉल लेने का कमाल भी किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed