अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को ऐतिहासिक फैसला सुना दिया। पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने विवादित जमीन पर रामलला के हक में निर्णय सुनाया। शीर्ष अदालत ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को राम मंदिर बनाने के लिए तीन महीने में एक ट्रस्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देश के खेल जगत को लोगों ने भी इस फैसले का सम्मान करते हुए ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए दिखाते हैं आपको कि सहवाग से लेकर महिला पहलवान गीता फोगाट ने क्या कहा है।
Ayodhya Verdict 2019: वीरेंद्र सहवाग ने श्रीराम की फोटो लगाकर किया ट्वीट
वीरेंद्र सहवाग ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी।
Shri Ram Jai Ram Jai Jai Ram 🙏🏼🌸 pic.twitter.com/FmpRkpY5Ay
महिला पहलवान गीता फोगाट ने भी इसको लेकर ट्वीट किया।
रघुपति राघव राजा राम 🚩
‘ह’ से हिन्दू , ‘म’ से मुसलमान और हम से सारा हिन्दुस्तान 🇮🇳
जय श्री राम 🚩
अदालत ने अपने फैसले में कहा कि 02.77 एकड़ जमीन केंद्र सरकार के अधीन ही रहेगी। साथ ही मुस्लिम पक्ष को नई मस्जिद बनाने के लिए अलग से पांच एकड़ जमीन देने के भी निर्देश हैं। इसके अलावा कोर्ट ने निर्मोही अखाड़े और शिया वक्फ बोर्ड के दावों को खारिज कर दिया है। हालांकि निर्मोही अखाड़े को ट्रस्ट में जगह देने की अनुमति को स्वीकार कर लिया गया है।