{"_id":"5f26e8838ebc3e7e263449c5","slug":"bcci-will-not-break-ties-with-chinese-company-this-ipl-will-be-played-under-vivo-s-banner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीनी कंपनी से नाता नहीं तोड़ेगी BCCI, VIVO के बैनर तले ही खेला जाएगा IPL 2020","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चीनी कंपनी से नाता नहीं तोड़ेगी BCCI, VIVO के बैनर तले ही खेला जाएगा IPL 2020
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
आईपीएल
- फोटो : IPL twitter
Link Copied
कोरोना काल में आखिरकार आईपीएल के आयोजन को लेकर रविवार को आशंका के बादल छंट गए। आज हुई अहम बैठक में इस बात पर सहमति बन गई कि आईपीएल का 13वां सीजन यूएई में ही 19 सितम्बर से खेला जाएगा।
Trending Videos
2 of 4
आईपीएल 2020
- फोटो : ट्विटर
बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई और उसपर फैसले भी लिए गए लेकिन लीग की टाइटल स्पांसरशिप को लेकर किसी भी तरह की कोई घोषणा नहीं की गई। इससे साफ हो गया कि भारत की इस चर्चित टी-20 लीग 'आईपीएल-2020 की स्पांसर इस साल भी चीनी कंपनी वीवो ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
आईपीएल 2019
- फोटो : पीटीआई
भारत-चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चल रहे सीमा विवाद के बीच ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि वीवो से आईपीएल की टाइटल स्पांसरशिप छिन जाएगी। लेकिन रविवार को हुई अहम बैठक में ऐसा कोई फैसला नहीं हुआ और अब चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ही इस लीग की टाइटल स्पांसर रहेगी।
4 of 4
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
चीनी कंपनी वीवो से हर साल स्पॉन्सरशिप के जरिए 440 करोड़ रुपये मिलते हैं। वीवो ने 2018 में 2199 करोड़ रुपये में पांच साल के लिए यह अनुबंध हासिल किया था, जो 2022 में खत्म होगा।
हाल ही में भारत सरकार ने चीन से विवाद के बाद सुरक्षा के कारण टिक टॉक, यूसी ब्राउजर समेत 59 ऐप्स पर बैन लगा दिया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।