{"_id":"5a3248334f1c1b9e678c18b9","slug":"ben-stokes-plays-aggressive-innings-and-mark-his-comeback","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की धमाकेदार वापसी, सिर्फ 47 गेंदों में बना दिए इतने रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की धमाकेदार वापसी, सिर्फ 47 गेंदों में बना दिए इतने रन
Fri, 15 Dec 2017 09:27 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Fri, 15 Dec 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
बेन स्टोक्स
- फोटो : icc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए शामिल किए गए इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने धमाकेदार पारी खेलकर अपनी दमदार वापसी के संकेत दे दिए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सुपर स्मैश टी20 टूर्नामेंट के दूसरे मैच में सिर्फ 47 गेंदों में छह चौको और सात छक्को की मदद से 93 रन ठोके।
2 of 4
बेन स्टोक्स
- फोटो : twitter
स्टोक्स अपने पूरे रंग में नजर आए और उन्होंने ओटागो के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इंग्लिश ऑलराउंडर की पारी की मदद से कैंटरबरीने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 217 रन बनाए। जवाब में ओटागो की टीम सिर्फ 83 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह स्टोक्स की टीम ने यह मैच 134 रन के विशाल अंतर से जीता।
3 of 4
बेन स्टोक्स
इंग्लिश ऑलराउंडर ने धुआंधार पारी खेलने के बाद गेंदबाजी में भी अपना जलवा बिखेरा और 17 रन देकर एक विकेट चटकाया। गौरतलब है कि स्टोक्स को नाइट क्लब के बाहर विवाद करने के कारण इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट ने एशेज सीरीज में शामिल नहीं किया। इस विवाद में स्टोक्स के साथ ओपनर एलेक्स हेल्स का नाम भी जुड़ा था। पिछले दिनों हेल्स को इस मामले में क्लीन चिट मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बेन स्टोक्स
- फोटो : IPL official web
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए बेन स्टोक्स की 16 सदस्यीय इंग्लिश टीम में वापसी जरूर हुई है, लेकिन क्रिकेट के मैदान में उनकी वापसी तभी तय हो पाएगी जब उन्हें मामले से बरी किया जाएगा। फिलहाल बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड की टीम कैंटरबेरी के लिए खेल रहे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।