फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस मामले में नंबर-1 बने भुवनेश्वर कुमार और भी बने कई रिकॉर्ड्स

Fri, 22 Sep 2017 11:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Fri, 22 Sep 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
 Bhuvneshwar Kumar becomes 1st  bowler to claim twice 3 or more wkts conceding less than 10 runs
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : icc
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलकाता में खेले गए पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में 50 रन से मात देकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल की। भुवनेश्वर कुमार ने कोलकाता वनडे में अपनी शानदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया की प्रारंभिक बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। भुवी ने मैच में 6.1 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उन्होंने 2 ओवर मेडन भी फेंके। इसके साथ ही भुवी वनडे क्रिकेट में 10 से कम रन खर्च कर दो बार 3 या उससे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। मैच के दौरान और भी कई रोचक रिकॉर्ड बने आईए उनपर नजर डालें...

ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने भुवनेश्वर कुमार और भी बने रिकॉर्ड...

 Bhuvneshwar Kumar becomes 1st  bowler to claim twice 3 or more wkts conceding less than 10 runs
स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN
कोलकाता वनडे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के करियर का सौवा एकदिवसीय मैच था। करियर के 100वें वन-डे में स्मिथ ने 76 गेंद में 59 रन की पारी खेली। वह करियर के सौवें वनडे में अर्धशतक या उससे बड़ी पारी खेलने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ज्योफ मार्श, रिकी पॉन्टिंग, शेन वाटसन, माइकल हसी यह कारनामा कर चुके हैं। 
 
ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने भुवनेश्वर कुमार और भी बने रिकॉर्ड...

 Bhuvneshwar Kumar becomes 1st  bowler to claim twice 3 or more wkts conceding less than 10 runs
जसप्रीत बुमराह - फोटो : twitter
जसप्रीत बुमराह ने गुरुवार को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला चौका जड़ा। वह 48वें अंतरराष्ट्रीय मैच में पहली बाउंड्री स्कोर करने में सफल हुए। बुमराह ने गुरुवार को 6 गेंद में 10 रन की पारी खेली और इस दौरान 2 चौके भी जड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने भुवनेश्वर कुमार और भी बने रिकॉर्ड...

 Bhuvneshwar Kumar becomes 1st  bowler to claim twice 3 or more wkts conceding less than 10 runs
विराट कोहली
विराट कोहली ने गुरुवार को कोलकाता में 92 रन बनाए। यह उनकी साल 2017 में वनडे क्रिकेट में खेली 50 से ज्यादा रन की ग्यारहवीं पारी थी। इसके साथ ही विराट ने बतौर कप्तान एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा पचास रन से ज्यादा की पारी खेलने के मोहम्मद अजहरूद्दीन और महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अजहर ने 1998 और धोनी ने साल 2009 में 11-11 पचास से ज्यादा रन की पारियां खेली थीं। 

विराट कोहली कोलकाता वनडे में नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए। विराट 107 गेंद में 92 रन बनाकर कोल्टर नाइल की गेंद पर बोल्ड हो गए। विराट वनडे करियर में छठी बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं। इससे पहले वो 99, 94, 92, 91,91 पर आउट हो चुके हैं। जबकि एक बार 96 रन बनाकर नाबाद रहे हैं। 
विज्ञापन

ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने भुवनेश्वर कुमार और भी बने रिकॉर्ड...

 Bhuvneshwar Kumar becomes 1st  bowler to claim twice 3 or more wkts conceding less than 10 runs
एम एस धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता वनडे में 50 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। यह जीत विराट सेना की वनडे में लगातार आठवीं जीत है। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज दौरे में खेले आखिरी वनडे से लेकर कोलकाता तक खेले सभी आठ वनडे मैचों मे जीत हासिल की है। यदि इंदौर में खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे वनडे में टीम इंडिया जीत हासिल कर लेती है तो विराट लगातार सबसे ज्यादा लगातार 9 वनडे जीतने के एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। धोनी ने नवंबर 2008 से फरवरी 2009 तक लगातार 9 वनडे मैचों में जीत हासिल की थी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed