{"_id":"5b112bf54f1c1ba06e8b5c51","slug":"birthday-boy-dinesh-karthik-fails-against-west-indies-on-charity-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL के शेर चैरिटी मैच में ढेर, वेस्टइंडीज के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए बर्थडे ब्वॉय दिनेश कार्तिक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL के शेर चैरिटी मैच में ढेर, वेस्टइंडीज के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए बर्थडे ब्वॉय दिनेश कार्तिक
Fri, 01 Jun 2018 04:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 01 Jun 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'क्रिकेट का मक्का' कहलाए जाने वाला लॉर्ड्स में खेले गए एक चैरिटी मैच में वर्ल्ड इलेवन को वेस्टइंडीज के हाथों मुंह की खानी पड़ी। एविन लुईस, मार्लोन सैमअुल्स, दिनेश रामदीन की शानदार बल्लेबाजी के बूते वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर्स में 199 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
2 of 7
- फोटो : indianexpress
जवाब में सितारों से सजी वर्ल्ड इलेवन की टीम महज 127 रन पर ही सिमट गई। भारत की ओर से मैच में दिनेश कार्तिक को ही खेलना का मौका मिला। शानदार फॉर्म में चल रहे दिनेश कार्तिक ने मैच में बेहद निराश किया। शुक्रवार को 33वां जन्मदिन मना रहे कार्तिक मैच में खाता भी नहीं खोल पाए।
3 of 7
- फोटो : indian express
200 रन के पहाड़ जैसे लक्ष्य को साधने उतरी वर्ल्ड इलेवन की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम का स्कोर जब 4 रन था तब दूसरे ओवर में ही तमीम इकबाल (2) चलते बने। अगले ही ओवर में ल्यूक रॉन्ची भी आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : ipl
टीम मुश्किल में थी, ऐसे समय में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक मैदान पर आए। आईपीएल में केकेआर की कप्तानी करते हुए 16 मैच में 49.80 की औसत से 498 रन बनाने वाले कार्तिक से टीम को काफी उम्मीदें थी।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : ESPN
चौथे क्रम पर आए कार्तिक अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 5 गेंद खेलकर बिना कोई रन बनाए वह सैमअुएल बद्री का शिकार बने। विश्व एकादश की ओर से थिसारा परेरा के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक पाया। परेरा ने केवल 37 गेंदों पर 61 रनों की शानदार पारी के बूते अकेले ही किला लड़ाने की कोशिश की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।