फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Team India: 'रोहित या विराट कोहली...', अश्विन ने टीम इंडिया में सुपरस्टार कल्चर पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

Sun, 16 Feb 2025 11:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 16 Feb 2025 11:46 AM IST
सार

अश्विन ने स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली का उदाहरण देते हुए खिलाड़ियों से निजी प्रशंसा की जगह टीम के गोल पर ध्यान लगाने की अपील की।

विज्ञापन
Champions Trophy: 'Rohit or Virat Kohli...', Ashwin targets superstar culture in Team India, know what he said
रोहित शर्मा, अश्विन और विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के बाद से ही दिग्गज क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन सोशल मीडिया खासकर यूट्यूब पर ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। अश्विन ने पिछले साल दिसंबर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था। अश्विन ने अब भारतीय टीम में 'सेलिब्रिटी संस्कृति' के खिलाफ दृढ़ता से बात की। उन्होंने कहा है कि क्रिकेटरों को ये नहीं समझना चाहिए कि वह अभिनेता या सुपरस्टार हैं, बल्कि सोचना चाहिए कि वह केवल एथलीट हैं। अनुभवी ऑलराउंडर ने खिलाड़ियों से आम लोगों का भरोसा जीतने के लिए जमीन से जुड़े रहने का भी आग्रह किया।
Champions Trophy: 'Rohit or Virat Kohli...', Ashwin targets superstar culture in Team India, know what he said
अश्विन ने बयान दिया है - फोटो : BCCI
'चीजों को सामान्य करना महत्वपूर्ण'
अश्विन ने अपने हिंदी यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' में कहा, 'भारतीय क्रिकेट में चीजों को सामान्य करना महत्वपूर्ण है। हमें भारतीय क्रिकेट टीम के भीतर इस सुपरस्टारडम और सुपर सेलिब्रिटीज को प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए। हमें आगे चलकर इन सभी चीजों को सामान्य बनाना होगा। हम क्रिकेटर हैं। हम अभिनेता या सुपरस्टार नहीं हैं। हम खिलाड़ी हैं और हमें ऐसा ही होना चाहिए जिससे आम लोग जुड़ाव महसूस करें और खुद की तुलना कर सकें।'
Champions Trophy: 'Rohit or Virat Kohli...', Ashwin targets superstar culture in Team India, know what he said
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : BCCI
अश्विन ने रोहित-कोहली का उदाहरण दिया
अश्विन ने स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली का उदाहरण देते हुए खिलाड़ियों से निजी प्रशंसा की जगह टीम के गोल पर ध्यान लगाने की अपील की। उन्होंने कहा, 'उदाहरण के लिए अगर आप रोहित शर्मा या विराट कोहली हो जिन्होंने इतना कुछ हासिल किया है। जब आप एक और शतक लगाते हैं, तो यह अब केवल आपकी उपलब्धि के बारे में नहीं है। यह हमेशा की तरह व्यवसाय होना चाहिए और हमारे लक्ष्य इन उपलब्धियों से बड़े होने चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Champions Trophy: 'Rohit or Virat Kohli...', Ashwin targets superstar culture in Team India, know what he said
कुलदीप और वरुण - फोटो : PTI
अश्विन ने भारतीय टीम पर भी बातचीत की
अश्विन ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई भारतीय टीम पर भी बात की। उन्होंने पांच स्पिनरों अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को 15 सदस्यीय टीम में शामिल करने के प्रबंधन के फैसले पर चिंता जताई। भारत के पूर्व स्पिनर ने टूर्नामेंट के दौरान भारत की संभावित टीम संयोजन पर भी अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
Champions Trophy: 'Rohit or Virat Kohli...', Ashwin targets superstar culture in Team India, know what he said
जडेजा, अक्षर, राहुल और शमी - फोटो : PTI
पांच स्पिनरों को चुने जाने पर भी उठाए सवाल
उन्होंने कहा, 'दुबई में पांच स्पिनर? मुझे नहीं पता। मुझे लगता है कि हमारी टीम में दो नहीं तो एक स्पिनर ज्यादा है। हार्दिक पांड्या के साथ बाएं हाथ के दो स्पिनर आपके सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं। इसलिए अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा दोनों खेलने जा रहे हैं। हार्दिक भी खेलेंगे और कुलदीप भी खेलेंगे। अगर आप वरुण चक्रवर्ती को टीम में चाहते हैं तो आपको एक पेसर को बाहर बैठाना होगा और हार्दिक को अपने दूसरे पेसर के रूप में इस्तेमाल करना होगा। अन्यथा आपको तीसरे तेज गेंदबाज को लाने के लिए एक स्पिनर को बाहर करना होगा।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed